Posts

Showing posts from February 25, 2026

Jaipur News: रसोई गैस उपभोक्ताओं पर 'जबरन खरीदारी' का बोझ, इंडियन ऑयल की एजेंसियों के खिलाफ आक्रोश

Image
Jaipur News: रसोई गैस उपभोक्ताओं पर 'जबरन खरीदारी' का बोझ, इंडियन ऑयल की एजेंसियों के खिलाफ आक्रोश छोटा अखबार। राजस्थान की राजधानी में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं और गैस एजेंसियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इंडियन ऑयल के हजारों उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। मामला रसोई गैस रिफिल के साथ सुरक्षा पाइप और अन्य एक्सेसरीज खरीदने के लिए दबाव बनाने का है, जिसे लेकर उपभोक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिफिल चाहिए तो पाइप खरीदना होगा: एजेंसियों का नया फरमान— उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे सिलेंडर बुक कराते हैं, तो डिलीवरी के समय उन्हें गैस पाइप या अन्य सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि कई गैस एजेंसियां नियमित आपूर्ति को जानबूझकर बाधित कर रही हैं। यदि कोई उपभोक्ता नया पाइप या अतिरिक्त सामग्री लेने से मना करता है, तो उसे रिफिल देने में हफ्तों का इंतजार कराया जाता है या डिलीवरी मैन द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। उपभोक्ताओं का कहना है, "रसोई ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajastha News: प्रदेश में सरकार के सख्त निर्देश सड़क से 75 मीटर जगह छोड़ करें निर्माण

Image
Rajastha News: प्रदेश में सरकार के सख्त निर्देश सड़क से 75 मीटर जगह छोड़ करें निर्माण   छोटा अखबार राजस्थान में रोड किनारे प्लॉट खरीदने और निर्माण करने को लेकर प्रदेश सरकार और उच्च न्यायालय ने वर्ष 2026 में बेहद सख्त रुख अपनाया है। हाईवे पर बढ़ते हादसों और अतिक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने निर्माण की दूरियों को लेकर नए दिशा-निर्देश और चेतावनी जारी की है। यदि आप भी हाईवे या ग्रामीण सड़कों के किनारे जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन नियमों को अनदेखा करना आपके निवेश को भारी नुकसान पहुँचा सकता है। हाईवे और सड़कों से सुरक्षित दूरी के नए मानक— राजस्थान सरकार और सार्वजनिक निर्माण विभाग के ताजा निर्देशों के अनुसार, सड़क के प्रकार के आधार पर निर्माण की न्यूनतम दूरी तय की गई है: नेशनल हाईवे: राष्ट्रीय राजमार्ग के केंद्र से दोनों तरफ 75 मीटर (लगभग 246 फीट) के दायरे में किसी भी प्रकार का आवासीय या व्यावसायिक निर्माण अवैध माना जाएगा। हाल ही में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इस दायरे में आने वाले होटल, ढाबे और दुकानों को हटाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। स्टेट हाईवे: राज्य राजमार्गों के लिए ...

बाड़मेर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, 5 महिला अध्यापिकाओं को धमकाने पर हुआ सस्पेंड

Image
 बाड़मेर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, 5 महिला अध्यापिकाओं को धमकाने पर हुआ सस्पेंड छोटा अखबार। बाड़मेर में कुदरत और सिस्टम दोनों के तेवर कड़े नजर आ रहे हैं। एक तरफ फरवरी माह में ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज कर पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वहीं दूसरी ओर, शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को पांच महिला सहकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और गंभीर धमकियां देने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अश्लील संदेश और दुष्कर्म की धमकी— मामला तब गरमाया जब स्कूल में पदस्थापित पांच महिला शिक्षकों ने हिम्मत जुटाकर जिला कलक्टर से मुलाकात की और लिखित शिकायत सौंपी। पीड़ित शिक्षिकाओं का आरोप है कि उक्त शिक्षक लंबे समय से उन्हें मोबाइल फोन पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। हद तो तब हो गई जब एक महिला शिक्षिका को भेजे गए संदेश में आरोपी ने उसे घर से उठाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की सीधी धमकी दे डाल...

C M NEWS: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का द्वितीय चरण 25 मई से -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का द्वितीय चरण 25 मई से -मुख्यमंत्री  25 फरवरी 2026,  छोटा अखबार। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत बारिश के पानी की पर्याप्त रिचार्ज कैपेसिटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने राजस्थान के सभी जिलों और शहरी स्थानीय निकायों से पानी बचाने के कामों को अधिक से अधिक प्राथमिकता देते हुए जन भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री मंगलवार को नई दिल्ली से जल संचय-जन भागीदारी-2.0 की प्रगति पर आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में अभियान के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में जल संरक्षण की दिशा में की गई पहलों की सराहना करते हुए कहा कि डूंगरपुर जिले में जन सहभागिता के माध्यम से नदी का जल संरक्षण अनुकरणीय पहल है।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किशनगढ़ एयरपोर्ट से वर्चुअली बैठक में जुड़े। उन्होंने जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0 में शहरी निकायों, पंचा...