Posts

Showing posts from September 30, 2026

C S NEWS: मुख्य सचिव ने की परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग की समीक्षा, 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होंगे ऑटोमेटेड

Image
C S  NEWS: मुख्य सचिव ने की परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग की समीक्षा, 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होंगे ऑटोमेटेड छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक परिवहन सेवाएं के विस्तार के लिए प्रगतिरत परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर-विभागीय मुद्दों, विशेषकर भूमि आवंटन व बजट पुनर्भरण आदि का त्वरित समाधान करने और मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं एवं निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष, (RSRTC) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम और प्रमुख शासन सचिव परिवहन भवानी सिंह देथा ने विभागीय उपलब्धियों, बजट घोषणाओं की प्रगति, राजस्व अर्जन और विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 27 सितंबर 2026 तक परिवहन विभाग द्वारा 3,594.73 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। यह गत वर्ष की इसी अवधि की ...

C S NEWS: प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय होंगे ड्रग फ्री कैंपस —मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय होंगे ड्रग फ्री कैंपस —मुख्य सचिव  छोटा अखबार। प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इसके आधार पर कार्य—योजना बनाकर धरातल पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में 12वीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागीय विजन डॉक्यूमेंट और एक्शन प्लान शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के इस व्यापक अभियान को चार प्रमुख रणनीतिक स्तंभों प्रवर्तन (आसूचना एवं संचालन), पूर्ववर्ती और सिंथेटिक ड्रग नियंत्रण, मांग और हानि न्यूनीकरण व क्षमता निर्माण और समन्वय के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।  श्री श्रीनिवास ने कहा कि युवा प्रदेश का भविष्य हैं और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को सुरक्षित और व्यसनमुक्त वातावरण उपलब्ध करा...

Rajasthan News: ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ में कृषि विभाग की प्रभावी पहल, प्रदेश में 59 किसान हुये लाभान्वित

Image
Rajasthan News: ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ में कृषि विभाग की प्रभावी पहल, प्रदेश में 59 किसान हुये लाभान्वित छोटा अखबार। प्रदेश में चल रहे ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ के तहत कृषि विभाग द्वारा किसानों तक योजनाओं और कृषि सेवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा 26 से 28 सितंबर तक गिरदावर सर्किल पर ग्रामीण सेवा शिविर और ब्लॉक लेवल पर 19 से 25 सितम्बर तक आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान–ग्रामीण क्षेत्र’ के दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल ने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेश में कुल 59,712 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए, जबकि 4 लाख 64 हजार किसानों को विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी से लाभान्वित किया गया। इससे किसानों को अपनी भूमि की मृदा स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्...