C M NEWS: दो वर्ष पहले जनता ने हमें सेवा के लिए चुना था —मुख्यमंत्री
C M NEWS: दो वर्ष पहले जनता ने हमें सेवा के लिए चुना था —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दो वर्ष पहले जनता ने हमें सेवा के लिए चुना था। हमारे ये दो साल जनकल्याण और प्रदेश के विकास को समर्पित रहे हैं। जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन दो वर्ष में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए विकास रथ सभी विधानसभाओं में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे उसमें उपलब्ध सुझाव पेटिका में राज्य के विकास से संबंधित अपने सुझाव दें, जिससे आगामी समय में उन कार्यों को पूरा किया जा सके। श्री शर्मा बुधवार को आहोर (जालोर) में ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर व जालोर जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आज जालोर में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया ...