Posts

Showing posts from August 13, 2026

Rajasthan News: किरण जान्दू ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में महिला विंग की कमान संभाली

Image
Rajasthan News: किरण जान्दू ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में महिला विंग की कमान संभाली  छोटा अखबार। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने हनुमानगढ़ निवासी श्रीमती किरण जान्दू पत्नी अनिल जान्दू, न्यू सिविल लाइंस को प्रदेश संयोजक, महिला विंग नियुक्त किया है। संगठन के सिविल लाइंस, दिल्ली स्थित कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र को संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामावतार पलसानियां और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’ की स्वीकृति प्राप्त है।  नई जिम्मेदारी के साथ किरण जान्दू प्रदेशभर में महिला विंग को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम करेंगी। बालिका शिक्षा, महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। संगठन का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज को संगठित और मजबूत करना है। इस नियुक्ति पर किरण जान्दू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर मिलें और वे समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कह...

Political News: संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री को ही धरने पर बैठना पड़ा तो आमजन की क्या बिसात

Image
Political News: संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री को ही धरने पर बैठना पड़ा तो आमजन की क्या बिसात   छोटा अखबार। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले राजस्थान में शासन के बजाय चल रहे सर्कस की पोल खुलना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। जूली ने मंत्री संजय शर्मा द्वारा अलवर जिला कलेक्टर के खिलाफ दिए गए धरने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि भाजपा सरकार की असलियत अलवर में खुलकर सामने आ गई है। सफाई कर्मियों को नियुक्ति पत्र तक नहीं मिल रहे हैं और खुद मंत्री संजय शर्मा को अपनी ही सरकार के नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा। यह भाजपा शासन में प्रशासनिक तंत्र के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री का खुद सड़क पर बैठकर आंदोलन करना यह दिखाता है कि भाजपा राज में मंत्री सिर्फ नाम के हैं, असली फैसले नौकरशाही की मर्जी से होते हैं। जिस सरकार का अपना मंत्री ही न्याय के लिए भटकता फिरे, तो गरीब सफाई कर्मचारियों और आम जनता को क्या इंसाफ देगी? श्री जूली ने कहा कि राजस्थान में हालात...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Alwar News: अलवर में वन मंत्री बैठे नौकरशाही के खिलफ धरने पर

Image
Alwar News: अलवर में वन मंत्री बैठे नौकरशाही के खिलफ धरने पर छोटा अखबार। राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को सत्ता और नौकरशाही के बीच एक बड़ा और तीखा टकराव का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में भर्ती किए गए 329 सफाई कर्मचारियों को लंबे समय बाद भी नियुक्ति-पत्र न मिलने का मामला बताया जा रहा है।  कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मियों के समर्थन में प्रदेश के वन राज्यमंत्री संजय शर्मा न केवल खुलकर सामने आ गए, बल्कि उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामले की गंभीरता और दिनभर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की गूंज जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को खुद इस मामले में दखल देना पड़ा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला कलक्टर ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के आदेश जारी किए हैं। बुधवार को अलवर नगर निगम परिसर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कई दिनों से आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों के बीच वन राज्य...

Rajasthan News: प्रदेश में विधि विद्यार्थी अब पुलिस के कार्यों में करेंगे सहयोग

Image
Rajasthan News: प्रदेश में विधि विद्यार्थी अब पुलिस के कार्यों में करेंगे सहयोग छोटा अखबारं देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में विधि स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थी अब राजस्थान पुलिस में प्रशिक्षु के रूप में जुड़ सकेंगे। इन्हें पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं, इकाईयों, ब्यूरो और क्षेत्रीय इकाईयों में पुलिस कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। प्रशिक्षु अपनी दक्षता से प्रभावी पुलिसिंग, आपराधिक न्याय प्रणाली, फोरेंसिक विज्ञान, साइबर कानून और सम्बद्ध कानूनी विषयों में नीति विश्लेषण, डेटा संग्रह और अनुसंधान की प्रक्रियाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे व पुलिस का सहयोग कर सकेंगे। राजस्थान महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय ने उच्च स्तरीय अकादमिक प्रतिभाओं के लिए ‘राजस्थान पुलिस प्रशिक्षुता योजना‘ प्रारंभ की है।  योजना के लिए प्रतिभाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा बिपिन कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेशानुसार चयनित प्रशिक्षुओं का अपराध शाखा, एससीआरबी, एसओजी, यातायात, साइबर अपराध, विधि शाखा, आधुनि...

Rajasthan News: प्रदेश में इंटीग्रेटेड एप्रोच से निखरेगी खेल प्रतिभाएं, प्रदेश को मिलेंगे स्पोर्ट्स स्टार

Image
Rajasthan News: प्रदेश में इंटीग्रेटेड एप्रोच से निखरेगी खेल प्रतिभाएं, प्रदेश को मिलेंगे स्पोर्ट्स स्टार छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के खेल क्षेत्र के लिए इसे एक बड़ा अवसर मानते हुए स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान से लेकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनाने तक की एकीकृत व्यवस्था विकसित करने की विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिये केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक देश में 29 हजार 54 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ नए खेलो इंडिया कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है।इस कार्ययोजना के तहत खेलों इंडिया सेंटर्स, फीडर स्कूल्स और उत्कृष्ट विद्यालयों को एकीकृत करते हुए ग्रासरूट स्तर पर प्रतिभा की पहचान, उनके प्रशिक्षण और विकास को प्रभावी बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में उपलब्ध प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा। AI Photo राज्य में उपलब्ध खेल परिसंपत्तियों का आधुनिकीकरण और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए उच्च प्रदर्शन केंद्र विकसित किए जाएंगे। को विकसित किया जाएगा...

Rajasthan News: सरकार ने पद-प्रभाव का दुरुपयोग करने पर 6 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति प्रदान की

Image
Rajasthan News: सरकार ने पद-प्रभाव का दुरुपयोग करने पर 6 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति प्रदान की  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, अनियमितताओं और गंभीर कदाचार जैसे मामलों में प्रभावी और कठोर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री द्वारा अभियोजन स्वीकृति व धारा 17-ए के तहत कार्यवाही के अनुमोदन के साथ विभागीय जांच के गंभीर प्रकरणों का निस्तारण करते हुए लगभग 40 मामलों में कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं के लैंगिक उत्पीड़न के एक प्रकरण में सख्त कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्राचार्य को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।  वही इस घृणित कृत्य में सहयोग करने वाले एक प्रवक्ता और पुस्तकालयाध्यक्ष को भी सेवा से हटाने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक प्रकरणों में पद व प्रभाव का दुरुपयोग कर अवैध लाभ लेने से जुड़े 6 गंभीर मामलों में अभियोजन स्वीकृति प्रदान की। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धन संशोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत सवाई मानसिंह चिकित्सालय के व...

C M NEWS: प्रदेश में 192 गांवों में जल्द बनेंगे अटल प्रगति पथ, 381 करोड़ रूपए हुए स्वीकृत

Image
C M NEWS: प्रदेश में 192 गांवों में जल्द बनेंगे अटल प्रगति पथ, 381 करोड़ रूपए हुए स्वीकृत छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रदेश में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ कर ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने गांवों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में 5 हजार से अधिक आबादी के शेष 192 गांवों में भी अटल प्रगति पथ के निर्माण के लिए 381.91 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से 28 जिलों के 192 गांवों एवं आबादी क्षेत्रों में करीब 286 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हो सकेंगे।  AI Photo मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान का प्रत्येक गांव और आबादी क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़े और विकास का लाभ अंतिम छोर तक सुगमता से मिल सके। उन्होंने कहा है कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली आधारभूत कड़ी है। अटल प्रगति पथों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, समय...

C M NEWS: लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और अनुभव से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और अनुभव से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी —मुख्यमंत्री छोटा अखबार।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को अपने निवास पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष लोकतंत्र रक्षा की ऐतिहासिक गाथा है। उनका त्याग और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी अपने अनुभव से समाज को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करें। अनेक पीढ़ियों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने राष्ट्रहित के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना कर लोकतंत्र की रक्षा की। इसलिए राष्ट्रवाद की विचारधारा उनकी तपस्या और संघर्ष से विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। श्री शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को यह पता होना चाहिए कि उसे जो लोकतांत्रिक व्यवस्था सहज रूप से मिली है उसके पीछे लोकतंत्र सेनानियों का त्याग छिपा है। जिससे वे लोकतंत्र के महत्व और संरक्षण की दिशा में काम कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोकतंत्र सेनानी को अप...