C M NEWS: जैन दर्शन विश्व के लिए प्रकाश स्तंभ —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित 'जीटो टाउन रिप्रजेन्टेटिव नेशनल कॉन्क्लेव' व 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0' कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जैन दर्शन की वैश्विक महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रदेश के समग्र विकास में हर समाज की भागीदारी का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन दर्शन की ‘ध्यान, तपस्या व आत्मचिंतन की परंपरा’ ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अहिंसा, करुणा और सत्य के जो मूल्य भगवान महावीर स्वामी ने दिए, वे भारतीय सभ्यता के आधार स्तंभ हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि जैन समुदाय का देश की अर्थव्यवस्था और आध्यात्मिक चेतना में अतुलनीय योगदान है। सुशासन के तीन सूत्र: पारदर्शिता, जनसेवा और नैतिकता— श्री शर्मा ने उद्यमियों और समाज के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता, जनसेवा एवं नैतिकता को सर्वोपरि रखें। उन्होंने...