Posts

Showing posts from August 1, 2026

C M NEWS: धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकता -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS:  धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकता -मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री निवास पर पाली जिले के चोटिला स्थित प्रसिद्ध श्री ओम बन्ना मंदिर को भूमि आवंटन मिलने की खुशी में एक भव्य आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर ट्रस्ट और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने वर्षों से लंबित कानूनी बाधाओं को दूर कर मंदिर विस्तार के लिए जमीन आवंटन का मार्ग प्रशस्त किया है। हेरिटेज वॉक-वे और बुनियादी ढांचा- समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान शौर्य, पराक्रम के साथ-साथ आस्था और विश्वास की पावन धरती है। यहाँ पग-पग पर आस्था धाम स्थित हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में विकास के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प के साथ प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए हेरिटेज वॉक-वे का निर्माण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी धार्मिक नगरों में पानी और बिजली की पर्याप्त एवं निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: पीसीपीएनडीटी टीम का जोधपुर में सफल डिकॉय आपरेशन, भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार

Image
Rajasthan News: पीसीपीएनडीटी टीम का जोधपुर में सफल डिकॉय आपरेशन, भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार   छोटा अखबार। राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने जोधपुर में एक बड़े डिकॉय ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बनाड रोड स्थित सागर क्लीनिक में पोर्टेबल मशीन से अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करते आरोपी ओमाराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही काम में ली गई पोर्टेबल मशीन, मोबाइल एवं भ्रूण लिंग परीक्षण के एवज में लिए गए 50 हजार के हू-ब-हू नोट बरामद कर लिए हैं। मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम ने बताया कि आरोपी के निजी नर्सिंग होम पर पिछले लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी द्वारा जोधपुर के बनाड रोड पर नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा था। सूचना पुख्ता करने के बाद परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी श्रीमती सोनल मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजली अजीत जोरवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। AI Photo मिशन निदेशक ने बताया कि आरोपी ने डिकॉय गर्भवती महिला को पहले पावटा बुलाया। इसके बाद अपनी स्कॉर्पियो गाडी में जोधपुर में अपने क्लीनिक ले गया। वहीं उन्होंने एक पोर्टेबल मशीन जो कि एक एप के माध्यम से मोबाइ...

Rajasthan News: भारत टैक्सी की जयपुर में आमजन तक बेहतर सेवा पहुंचाने का प्रयास करें —डॉ. समित शर्मा

Image
Rajasthan News: भारत टैक्सी की जयपुर में आमजन तक बेहतर सेवा पहुंचाने का प्रयास करें —डॉ. समित शर्मा छोटा अखबार। भारत टैक्सी की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ डॉ. समित शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयपुर शहर में भारत टैक्सी के संचालन, यात्रियों एवं सारथियों के पंजीकरण, सेवा विस्तार, ब्रांडिंग, ऑनबोर्डिंग तथा जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी सहकारिता आधारित परिवहन व्यवस्था का एक अभिनव मॉडल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं पारदर्शी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सारथियों के लिए सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्लेटफॉर्म से अधिकाधिक सारथियों एवं यात्रियों को जोड़ने के लिए अभियाना के रूप से कार्य किया जाए तथा सेवा की गुणवत्ता एवं उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द...

Jaipur News: जयपुर में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

Image
Jaipur News: जयपुर में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ सम्मेलन का हुआ शुभारंभ छोटा अखबार। राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय ' कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में कॉमनवेल्थ के 52 देशों के न्यायाधीश, कानूनविद और नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं।   भारत का वैश्विक नेतृत्व और पारंपरिक ढांचा- सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि भारत ने मध्यस्थता और विधि के शासन को बढ़ावा देकर वैश्विक नेतृत्व की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। उन्होंने भारत की प्राचीन न्यायिक संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी पारंपरिक पंचायत व्यवस्था भारत का मूल वैकल्पिक विवाद समाधान मॉडल रही है। प्राचीन काल से ही गांवों में आपसी संवाद और पंचों के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण किया जाता रहा है, जो आज के आधुनिक मेडिएशन का आधार है। मध्यस्थता: वक्त की जरूरत- सम...