Posts

Showing posts from June 25, 2026

Rajasthan News: जल संसाधन विभाग अगस्त माह से शुरू करेगा सिंचाई प्रबंधन के लिए एक अभिनव पहल

Image
Rajasthan News: जल संसाधन विभाग अगस्त माह से शुरू करेगा सिंचाई प्रबंधन के लिए एक अभिनव पहल  छोटा अखबार। राजस्थान में सिंचाई प्रबंधन को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की जा रही है। जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) अभय कुमार ने बताया कि राज्य में 'कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (CRP) राउंड' के माध्यम से जल उपयोक्ता संगमों (WUA) के सशक्तीकरण को एक नई दिशा मिलेगी। इस पूरे ढांचे को 'राजीविका मॉडल' की तर्ज पर मजबूत किया जाएगा, जिससे ग्रामीण स्तर पर पानी के कुशल उपयोग को बढ़ावा मिल सके। अगस्त से शुरू होंगे फील्ड राउंड— जल संसाधन विभाग द्वारा आगामी अगस्त माह से 5 दिवसीय फील्ड राउंड शुरू किए जाएंगे। इन राउंड्स के दौरान अनुभवी कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन गांवों का दौरा करेंगे। वे स्थानीय किसानों को पानी की एक-एक बूंद का सही उपयोग करने के लिए अनुभव आधारित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इससे न केवल सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पारंपरिक कृषि पद्धतियों में भी सुधार आएगा। सरकारी योजनाओं से सीधे जुड़ेंगे किसान— इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को केवल जल प्रबं...

Government Job: विद्युत निगमों में बंपर भर्ती: 2,005 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Image
Government Job: विद्युत निगमों में बंपर भर्ती: 2,005 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, जुलाई से शुरू होंगे आवेदन छोटा अखबार। राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर सामने आया है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियों में विभिन्न संवर्गों के कुल 2,005 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऊर्जा विभाग द्वारा इस बड़ी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आगामी जुलाई 2026 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू होगी। AI Photo पदों का विवरण— इस भर्ती के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों ही क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस में कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 727 पदकनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल): 110 पदकनिष्ठ अभियंता (सिविल): 32 पदकनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant): 371 पदकनिष्ठ सहायक / वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय: 765 पद  वेबसाइटों पर कर सकेंगे आवेदन— योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जुलाई, 2026 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करवाए जाने वाले लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दी गई किसी भी अध...

Rajasthan News: 4 जुलाई को प्रधानमंत्री करेगें हाईटेक पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन

Image
Rajasthan News: 4 जुलाई को प्रधानमंत्री करेगें हाईटेक पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन छोटा अखबार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा आएंगे, जहां वे ₹79,459 करोड़ की लागत से बनी देश की पहली BS-VI हाईटेक पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ₹13,000 करोड़ से अधिक की लागत वाले जयपुर मेट्रो फेज-2 (प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला) का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेशभर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर राजस्थान को बड़ी सौगात देंगे। रोजगार और जनभागीदारी का उत्सव— इस भव्य समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित राज्य के युवाओं को प्रधानमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर इस प्रस्तावित यात्रा की उच्च स्तरीय तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि इस आयोजन को विकास, रोजगार और जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाया जाए। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा का नियुक्ति पत्र पाना हर युवा क...

Rajasthan News: प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज के खिलाफ राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज

Image
Rajasthan News: प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज के खिलाफ राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज छोटा अखबार। प्रदेश के गोवंश को जानलेवा संक्रामक रोग से सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान के पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को ब्यावर जिले के श्री तिजारती सर्राफान चैम्बर गौशाला से लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) के खिलाफ दो महीने तक चलने वाले 'राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान' के द्वितीय चरण का भव्य शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान श्री कुमावत ने स्वयं गौशाला में मौजूद गोवंश को टीके लगवाकर इस राष्ट्रव्यापी मुहिम में अपनी भागीदारी दर्ज की। इस विशेष अभियान के पहले ही दिन पशुपालन विभाग की सक्रियता देखने को मिली। विभाग के 16 पशु चिकित्सा अधिकारियों, 38 पशुधन निरीक्षकों और 11 पशु परिचरों सहित 50 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने गौशाला में मुस्तैदी से काम किया। इस संयुक्त टीम ने परिसर में मौजूद कुल 773 गोवंशीय पशुओं का सफलतापूर्व टीकाकरण किया, जिसमें 272 नर और 501 मादा गोवंश शामिल हैं। इस अवसर पर पशुपालकों को सम्बोधित करते हुए मंत...

Ladakh News: लद्दाख में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की पूजा

Image
Ladakh News: लद्दाख में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की पूजा छोटा अखबार। लद्दाख के पवित्र सिंधु घाट पर प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मां सिंधु नदी और भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश, प्रदेश और समाज में सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान सिंधु तट पर देश की विविध संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला। लघु भारत का हुआ दर्शन- बुधवार को आयोजित इस प्रथम सिंधु कुंभ में देशभर के लगभग 20 राज्यों से 3,500 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों के लोगों की उपस्थिति से पूरा सिंधु तट 'लघु भारत' के रूप में जीवंत हो उठा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में राजस्थान से भी 500 से अधिक श्रद्धालु लेह-लद्दाख पहुंचे। कार्यक्रम में विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों के लोग एक सूत्र में बंधे नजर आए, जो भारत की 'विविधता में एकता' और सांस्क...