Government Job: विद्युत निगमों में बंपर भर्ती: 2,005 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Government Job: विद्युत निगमों में बंपर भर्ती: 2,005 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, जुलाई से शुरू होंगे आवेदन


छोटा अखबार।

राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर सामने आया है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियों में विभिन्न संवर्गों के कुल 2,005 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऊर्जा विभाग द्वारा इस बड़ी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आगामी जुलाई 2026 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू होगी।

AI Photo

पदों का विवरण—

इस भर्ती के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों ही क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस में कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 727 पदकनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल): 110 पदकनिष्ठ अभियंता (सिविल): 32 पदकनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant): 371 पदकनिष्ठ सहायक / वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय: 765 पद 

वेबसाइटों पर कर सकेंगे आवेदन—

योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जुलाई, 2026 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करवाए जाने वाले लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दी गई किसी भी अधिकृत वेबसाइट पर जाकर विस्तृत दिशा-निर्देश देख सकते है।

www.energy.rajasthan.gov.inwww.energy.rajasthan.gov.in/rrvunwww.energy.rajasthan.gov.in/rrvpnwww.energy.rajasthan.gov.in/jvvnlwww.energy.rajasthan.gov.in/jdvvnlwww.energy.rajasthan.gov.in/avvnl

ऊर्जा विभाग के अनुसार, यह भर्ती राज्य के विद्युत तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने और युवाओं को रोजगार के उचित अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जल्द ही इन वेबसाइटों पर जारी होने वाले मुख्य नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल को चेक करते रहें।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस