Jaipur News: एसएमएस अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगी आग: सात वर्षीय बच्चा झुलसा छोटा अखबार। राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल से लापरवाही और हादसे की एक डराने वाली खबर सामने आई है। अस्पताल के धनवंतरि ब्लॉक स्थित ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान अचानक एक मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे ऑपरेशन टेबल पर लेटा सात वर्षीय मासूम बच्चा झुलस गया। इस घटना के बाद ओटी में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सर्जरी रोककर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा— जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। धनवंतरि ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर स्थित ओटी में एक सात वर्षीय बच्चे के ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी की जा रही थी। ऑपरेशन के दौरान अचानक वहां उपयोग में ली जा रही एक मेडिकल मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी उठी, जिसकी चपेट में आने से बच्चे का बायां पैर झुलस गया। अचानक हुए इस हादसे से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया— मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. राशिम कटारिया ने बताया कि घटना...