Posts

Showing posts from October 19, 2026

C M NEWS: राज्य सरकार महिला और बालिका सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: राज्य सरकार महिला और बालिका सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में शक्ति की आराधना का पावन पर्व नवरात्र मातृ शक्ति के सम्मान और सुरक्षा सर्वाेपरि की सीख देता है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार महिला एवं बालिका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि वे बिना किसी भय के शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में और आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रतिमाह थाने और पुलिस चैकी में पदस्थापित काॅन्स्टेबल, हेड काॅन्स्टेबल और एएसआई की तरह निश्चित यात्रा भत्ता देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों में कानून का भय और महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना पैदा करना भी है। मुख्यमंत्री रविवार को काॅन्स्टीट्यूशन क्लब में नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स और महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम को...

Rajasthan News: वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी करने वाले पर 10 प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई, 2.51 करोड़ की हुई वसूली

Image
Rajasthan News: वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी करने वाले पर 10 प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई, 2.51 करोड़ की हुई वसूली छोटा अखबार। प्रदेश में जीएसटी चोरी, फर्जी और अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), बिना बिल माल की खरीद-बिक्री व कारोबार छिपाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीमों ने 12 और 13 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा व फलोदी सहित विभिन्न स्थानों पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सर्वे और जांच की कार्रवाई की। जांच के दौरान लगभग 2.85 करोड़ रुपये की संभावित कर अनियमितताएं सामने आई हैं और करदाताओं द्वारा लगभग 2.51 करोड़ रुपये की राशि स्वेच्छा से जमा कराई गई। जयपुर के झोटवाड़ा स्थित मैसर्स स्टर्बन रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध 12 अक्टूबर को की गई कार्रवाई में रिसॉर्ट निर्माण से संबंधित इनपुट टैक्स क्रेडिट की पात्रता की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करदाता द्वारा 55 लाख 26 हजार 230 रुपये का आईटीसी रिवर्स किया गया। इसी प्रकार जयपुर के सी-...