Posts

Showing posts from November 28, 2026

C M NEWS: राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर उतारने में तेजी लाएं —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर उतारने में तेजी लाएं —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेशकों ने प्रदेश में निवेश के लिए जो मजबूत भरोसा जताया है, उसे कायम रखते हुए निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एमओयू के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू प्रगति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समिट राजस्थान की विकास यात्रा को मजबूती देने वाली अहम कड़ी है। इसलिए एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग में तेजी लाने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य किया जाए।  मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के एमओयू के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें तथा आवश्यक स्वीकृतियों में तेजी लाएं। उन्होंने मुख्य सचिव को इस सम्पूर्ण कार्य की माॅनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंन...

C M NEWS: उत्कृष्ट उपलब्धियों और अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रवासी राजस्थानियों का होगा सम्मान- मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: उत्कृष्ट उपलब्धियों और अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रवासी राजस्थानियों का होगा सम्मान- मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस विश्वभर में बसे राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने और प्रदेश की विकास यात्रा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की समृद्ध विरासत और विकास की संभावनाओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने संबंधित विभागों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समय से सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले सेक्टोरल सेशन्स के सम्पूर्ण थीम की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे प्रभावी तरीके ...