C M NEWS: राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर उतारने में तेजी लाएं —मुख्यमंत्री

C M NEWS: राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर उतारने में तेजी लाएं —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेशकों ने प्रदेश में निवेश के लिए जो मजबूत भरोसा जताया है, उसे कायम रखते हुए निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एमओयू के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।


मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू प्रगति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समिट राजस्थान की विकास यात्रा को मजबूती देने वाली अहम कड़ी है। इसलिए एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग में तेजी लाने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के एमओयू के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें तथा आवश्यक स्वीकृतियों में तेजी लाएं। उन्होंने मुख्य सचिव को इस सम्पूर्ण कार्य की माॅनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के निवेश समझौते प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए निवेशकों के साथ निरंतर संवाद रखें।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस