Posts

Showing posts from March 10, 2020

मुख्यमंत्री ने किया होली पूजन 

Image
मुख्यमंत्री ने किया होली पूजन  छोटा अखबार।     मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ आरती की और उसके बाद होली पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया। होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। गहलोत ने कलाकारों की हौसला अफजाई की।