Posts

Showing posts from October 12, 2026

C M NEWS: ग्राम विकास संकल्प पत्र से सशक्त होंगे गांव —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: ग्राम विकास संकल्प पत्र से सशक्त होंगे गांव —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पंचायतीराज चुनाव के लिए ग्राम विकास संकल्प पत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय में नवनिर्मित सेवा संकल्प सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले हम संकल्प पत्र लेकर जनता के बीच गए थे, इसी प्रकार निकाय चुनाव पहले भी संकल्प पत्र जारी किया था। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव के बाद हमने निकायों में 100 दिन के विकास कार्यों पर रोडमैप तैयार किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है, जिससे योजनाओं का पूरा लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभार्थियों के खाते में पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि शहर जैसी सुविधाएं गांवों में मिलने से ग्रामीण शहरों की ओर पलायन नहीं करेगे, इसके ल...

Rajasthan News: प्रदेश में महीनों से अटका मिड-डे मील और दुग्ध योजना का भुगतान, 2 लाख से अधिक बच्चों के निवाले पर संकट

Image
Rajasthan News: प्रदेश में महीनों से अटका मिड-डे मील और दुग्ध योजना का भुगतान, 2 लाख से अधिक बच्चों के निवाले पर संकट छोटा अखबार। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनकी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाएं अब प्रशासनिक उदासीनता और बजट के अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही हैं। राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) और सुबह दूध देने की व्यवस्था तो सुचारू रूप से लागू है, लेकिन इसके लिए आवश्यक खर्च की राशि समय पर जारी नहीं होने के कारण अब स्कूलों की रसोई चलाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थिति यह हो चुकी है कि पोषाहार प्रभारी और शिक्षक अपनी जेब से या स्थानीय दुकानदारों से उधार सामान लेकर जैसे-तैसे बच्चों का पेट भर रहे हैं।  A I Photo शिक्षकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूलों में दोपहर का भोजन पकाने के लिए मिलने वाली मिड-डे मील की कन्वर्जन राशि और भोजन पकाने वाली कुक कम हेल्पर (रसोइयों) का मानदेय पिछले मार्च 2026 से लगातार बकाया है। पिछले सात महीनों से रसोइयों को उनके काम का पारिश्रमिक नहीं मिला है, जिससे उन...

Jaipur News: RSS प्रचारक से मारपीट, SHO सहित 7 पर केस दर्ज, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Image
Jaipur News: RSS प्रचारक से मारपीट, SHO सहित 7 पर केस दर्ज, 6 पुलिसकर्मी निलंबित छोटा अखबार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सांभर जिला प्रचारक कृष्ण अवतार के साथ नरैना थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रविवार को संघ स्वयंसेवकों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता नरैना थाने पहुंच गए, जिससे पूरे दिन थाने में भारी तनाव और हंगामा बना रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) हनुमान प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। गश्त के दौरान हुई कहासुनी के बाद थाने में बर्बरता का आरोप— संघ के नरैना खंड कार्यवाह अनुराग आगीवाल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह पूरी घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। जिला प्रचारक कृष्ण अवतार नरैना क्षेत्र में प...