Rajasthan News: हॉर्स ट्रेडिंग के खौफ में भाजपा-कांग्रेस, आलीशान रिसॉर्ट्स बने 'चुनावी बाड़े', 14 तारीख का इंतजार
Rajasthan News: हॉर्स ट्रेडिंग के खौफ में भाजपा-कांग्रेस, आलीशान रिसॉर्ट्स बने 'चुनावी बाड़े', 14 तारीख का इंतजार छोटा अखबार। राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना से पहले सभापति और महापौर की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने संभावित विजयी पार्षदों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। सेंधमारी, क्रॉस वोटिंग और दल-बदल की आशंका के चलते दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को बाहरी दुनिया और मोबाइल नेटवर्क के संपर्क से पूरी तरह दूर कर रखा है। कहीं प्रशिक्षण शिविर के नाम पर तो कहीं सैर-सपाटे के नाम पर प्रत्याशियों को अज्ञात और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। AI Photo प्रदेश के 162 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान संपन्न होने के बाद से ही दोनों राजनीतिक दलों के खेमों में हलचल तेज हो गई है। वहीं कयास है कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने और त्रिशंकु बोर्ड बनने की आशंका है। दुसरी और वोटिंग खत्म होते ही प्रत्याशियों को फोन कर सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए, जहां से उन्हें बसों के जरिए गुप्त ठिकानों, लक्जरी रिसॉर्ट्स और होटलों में शिफ्ट कर दिया गया। प...