Posts

Showing posts from September 8, 2026

Rajasthan News: भाजपा ने बागियों को दिया अल्टीमेटम और नियुक्तियों का लालच

Image
Rajasthan News: भाजपा ने बागियों को दिया अल्टीमेटम और नियुक्तियों का लालच  छोटा अखबार। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उभरे असंतोष और बगावत को दबाने के लिए पार्टी ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनाव मैदान में निर्दलीय या बागी के रूप में उतरे कार्यकर्ताओं और नेताओं को दोटूक शब्दों में अंतिम चेतावनी दी है। राठौड़ ने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  प्रदेश में चुनावी दौरों के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बागियों को संभलने का आखिरी मौका दिया है। उन्होंने सभी नाराज और बागी प्रत्याशियों को सोमवार शाम तक का समय देते हुए कहा कि वे तुरंत भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में अपनी चुनावी अपील जारी कर दें और उनके समर्थन में मैदान में उतरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने भरतपुर में किया रोड शो, कहा बिजली, पानी और रोजगार के लिए हो रहा ऐतिहासिक काम

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने भरतपुर में किया रोड शो, कहा बिजली, पानी और रोजगार के लिए हो रहा ऐतिहासिक काम छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भरतपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आमजन उमड़े और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं, सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की गई, जिससे विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के लिए केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद अब निकाय और पंचायतों के जरिये ट्रिपल इंजन की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, लूट और झूठ की राजनीति को बढ़ावा दिया। कांग्रेस के शासन में वर्षों तक जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और विकास की मांगों को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर वोट मांगे गए और आचार संहिता के नाम पर विकास का...

Rajasthan News: मतदान के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाश, श्रम आयुक्त ने ​किए आदेश जारी किए

Image
Rajasthan News: मतदान के लिए मिलेगा सवैतनिक अवकाश, श्रम आयुक्त ने ​किए आदेश जारी किए   छोटा अखबार। राजस्थान में नगरीय निकायों के आमचुनाव के लिए  आगामी 9 एवं 11 सितम्बर को मतदान होगा। इसको देखते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जिसका नाम मतदाता सूची में है/ मतदान का अधिकार रखता है, को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा।  AI Photo संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि  9 व 11 तारीख में से जिस तारीख को किसी क्षेत्र में मतदान होगा, वहां सवैतनिक अवकाश रहेगा। सम्बन्धित नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को उनके क्षेत्र में  सम्बंधित तारीख को संस्थान में कार्यरत सभी कामगारों (जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है) को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने हेतु विनिर्दिष्ट किया गया है।  उन्होने कहा कि यदि कोई नियोजक उक्त प्रावधानों की अवहेलना करते हुए मतदान के दिन क...