Posts

Showing posts from August 10, 2026

C M NEWS: हमारा संकल्प "हर बूंद अनमोल, हर जीवन अनमोल" —मुख्यमंत्री भजनलाल

Image
C M NEWS: हमारा संकल्प "हर बूंद अनमोल, हर जीवन अनमोल" —मुख्यमंत्री भजनलाल छोटा अखबार। राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और दूरदराज के क्षेत्रों तक आपातकालीन चिकित्सा सहायता पहुंचाने की दिशा में रविवार, 9 अगस्त 2026 को नई गति मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजधानी जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 10 नवीन अत्याधुनिक रक्त संग्रहण और परिवहन वाहनों (ब्लड डोनेशन बस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कई नीति-निर्माता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान  को बढ़ावा देने और गंभीर स्थिति में फंसे मरीजों को बिना किसी देरी के जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन विशेष वाहनों को तैयार किया गया है। इस परियोजना पर कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आई है। राज्य सरकार ने इन अत्याधुनिक वाहनों को प्रदेश के 10 चयनित राजकीय ब्लड बैंकों को आवंटित किया है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर रक्त संग्रहण और इसके सुरक्षित परिवहन की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। ये वाहन चलते-फिरते ब्...

Rajasthan News: पचपदरा में किसान के 5 लाख रुपये, दीमक ने किये चट

Image
Rajasthan News: पचपदरा में किसान के 5 लाख रुपये, दीमक ने किये चट  छोटा अखबार। राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र से एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें किसान के 5 लाख रुपये, दीमक ने चट कर दिये। घटना के अनुसार एक किसान ने अपनी जमीन का एक टुकड़ा बेचकर मिली लाखों रुपये को चोर और लुटेरों से सुरक्षित रखने के लिए बैंक के बजाय अपने ही खेत की मिट्टी में दबा दिया था। किसान का सोचना था कि मिट्टी के नीचे उसकी यह पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी, लेकिन कुदरत और समय का चक्र ऐसा घूमा कि जब तक उसे वह रकम वापस मिली, तब तक उसे इसकी बहुत बड़ी और दर्दनाक कीमत चुकानी पड़ चुकी थी। मिट्टी के भीतर दबी इस रकम को दीमक ने इस कदर अपना निवाला बनाया कि पूंजी का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो चुका है। यह अजीबोगरीब मामला बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र का है, किसान मांगीलाल मेघवाल के साथ यह वाकया संज्ञान में आया। राजस्थान के बैंकिंग और अपराध इतिहास में संभवतः यह अपनी तरह का पहला और बेहद अनोखा मामला माना जा रहा है, जिसने वित्तीय साक्षरता और पारंपरिक तौर-तरीकों के बीच के बड़े अंतर ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: जहाँ जल है, वहीं ईश्वर का वास है —राज्यपाल

Image
Rajasthan News: जहाँ जल है, वहीं ईश्वर का वास है —राज्यपाल छोटा अखबार। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जल संचयन की विकसित हुई अतीत की परम्पराओं से सीख लेते हुए जल बचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का कार्य धरती पर किसी ने किया है तो वह आदिवासी समुदाय है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हमारे यहां की ज्ञान परम्परा से जुड़ा विषय रहा है। प्राचीन काल में चौथी शताब्दी की पुस्तक "कृषि पाराशर" और महाराणा प्रताप के दरवारी लेखक पंडित चक्रधर मिश्र की "विश्वल्लभ" की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें वर्षाजल संग्रहण के लिये खेतों में छोटे बाँध बनाने की ही नहीं कुएं, बावड़ियां, तालाब आदि बनाने की वैज्ञानिक विद्या दी गई है।  श्री बागडे रविवार को आदिवासी दिवस पर आयोजित समारोह में ग्रामीण विकास और शोध परिषद द्वारा आयोजित "जल संचयन" संकल्प कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को जल संचयन की शपथ भी दिलाई। उन्होंने पूर्व मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट के चित्र प...

C M NEWS: केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने जयपुर में निकाली तिरंगा रैली

Image
C M NEWS:  केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने जयपुर में निकाली तिरंगा रैली  छोटा अखबार। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अल्बर्ट हॉल से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत राज्य स्तरीय तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक रिमझिम वर्षा के मध्य निकली इस रैली में केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए। श्री नड्डा ने तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान, शान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। वर्ष 2022 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर विविधता में एकता और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के दिल में बसना चाहिए और इसके सम्मान एवं गौरव की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में उद्योगपतियों से किया संवाद, कहा राजस्थान में व्यवसाय अनुकूल माहौल

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में उद्योगपतियों से किया संवाद, कहा राजस्थान में व्यवसाय अनुकूल माहौल छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेंगलुरु में आयोजित 'प्रवासी राजस्थानी संगम' और उच्चस्तरीय बैठकों के दौरान उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में व्यवसाय अनुकूल माहौल तैयार किया गया है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सेक्टर में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश की मजबूत औद्योगिक नीतियों, बेहतर लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता को रेखांकित किया। सरकार का लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2028-29 तक 350 बिलियन डॉलर तक पहुँचाना है, जो 'विकसित राजस्थान 2047' के विजन का हिस्सा है। इस दौरान निवेशकों ने राजस्थान में नई इकाइयां स्...