Posts

Showing posts from March 19, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News:जयपुर रीजन विस्तार पर हाईकोर्ट की रोक: 539 गांवों में निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक

Image
 Jaipur News:जयपुर रीजन विस्तार पर हाईकोर्ट की रोक: 539 गांवों में निर्माण कार्यों पर लगा ब्रेक छोटा अखबार।  राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर रीजन के सीमा विस्तार मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 539 नए गांवों में मास्टर प्लान के बिना हो रहे निर्माण और विकास कार्यों पर तत्काल रोक लगा दी है। अदालत ने इस विस्तार को लेकर राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से स्पष्टीकरण मांगते हुए जवाब-तलब किया है।  हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी और निर्देश— न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने अधिवक्ता संजय जोशी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश जारी किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना किसी वैध मास्टर प्लान के शहरी सीमा का विस्तार करना नियमों के विरुद्ध है।  नोटिस जारी: कोर्ट ने नगरीय विकास विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला कलेक्टर और राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के प्रमुख अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल 2026 को तय की गई है।  विस्तार पर क्यों उठे सवाल?— अक्टूबर 2025 में एक अधिसूचना के जरिए जेडीए रीजन में ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने किया तीन नई नीतियों का अनावरण, निवेश के खुले द्वार

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने किया तीन नई नीतियों का अनावरण, निवेश के खुले द्वार छोटा अखबार।  राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'उद्यमी संवाद समारोह' में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के माध्यम से निवेश को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तीन नई नीतियों का विमोचन— समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक प्रगति को आधुनिक और समावेशी बनाने के लिए तीन नई महत्वपूर्ण नीतियों को लॉन्च किया। इन नीतियों का उद्देश्य न केवल बड़े उद्योगों को आकर्षित करना है, बल्कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नीतियां भविष्य के राजस्थान की नींव रखेंगी, जहाँ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और निवेश पर जोर— मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में निवेश की गति बढ़ाने के लिए प्...

Rajasthan News: वीबी-जी राम जी योजना में युवाओं को मिलेंगे 50 हजार

Image
Rajasthan News: वीबी-जी राम जी योजना में युवाओं को मिलेंगे 50 हजार छोटा अखबार। रूपये का लोगो डी. उदय कुमार, एयर इंडिया का महाराजा शुभंकर बॉबी कूका और अमूल बेबी शुभंकर सिलवेस्टर डी कुन्हा ने बनाया और रातों—रात लोगों के दिलों पर छा गए। अब युवाओं को ऐसा ही मौका दे रहा है, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय। विकास एवं आजीविका से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन की शुरूआत की है। यह अभियान माय भारत पोर्टल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देशभर के युवा विडियो चैलेंज, क्विज व रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस डिजिटल जन आंदोलन से जुड सकते हैं। ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव एवं ईजीएस आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने बताया कि वीबी-जी राम जी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से देश और राज्य के नागरिकों को रचनात्मक व नवाचार पूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को अधिनियम का आधिकारिक लोगो बनाया जावेगा, जिसका उपयोग भविष्य में एक्ट के प्रचार-प्रसार और अन्य गतिविधियों में किया जाएगा। सर्वश्रेष...

Rajasthan News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को 31 मार्च तक करवाना होगा भौतिक सत्यापन

Image
Rajasthan News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को 31 मार्च तक करवाना होगा भौतिक सत्यापन छोटा अखबार। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में वृद्धावस्था, एकल नारी एवं विशेष योग्यजन श्रेणी के लगभग 5 लाख 95 हजार लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी चंदेल ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना नियम, 2013 के अनुसार सभी पेंशनधारकों का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया जाना अनिवार्य है। वर्तमान स्थिति के अनुसार जयपुर जिले में 72 हजार 756 और जयपुर शहर क्षेत्र में 64 हजार 180 पेंशनधारक अभी भी भौतिक सत्यापन से शेष हैं। श्री चंदेल ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को नगर निगम के सभी उपायुक्तों की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सभी लंबित पेंशनधारकों का भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी शेष पेंशनधारकों से अपील की गई है कि वे 31 मार्च 2026 तक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र, स्मार्ट फोन या अधिकृत स्वीकृतकर्ता अधिका...

Jaipur News: जयपुर में गैस अवैध रिफिलिंग व कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Image
Jaipur News: जयपुर में गैस अवैध रिफिलिंग व कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई छोटा अखबार। जयपुर शहर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैस की अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्य सचिव तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण, ऊँचे दामों पर कालाबाजारी व अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण द्वारा तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। गठित विशेष प्रवर्तन दलों में विशेष प्रवर्तन दल ‘ए’ में सुश्री कविता शर्मा (प्रवर्तन अधिकारी) और श्रीमती सुनीता चौधरी (प्रवर्तन निरीक्षक), विशेष प्रवर्तन दल ‘बी’ में श्रीमती पूजा शर्मा और श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा (प्रवर्तन अधिकारी) व विशेष प्रवर्तन दल ‘सी’ में श्रीमती निर्मला चौधरी (प्रवर्तन अधिकारी) एवं श्रीमती प्रिया गंगवानी (प्रवर्तन निरीक्षक) शामिल हैं। इन दलों द्वारा जिला र...

Rajasthan News: राजस्थान ने खाद्य सुरक्षा में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Image
Rajasthan News: राजस्थान ने खाद्य सुरक्षा में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प 'शुद्ध के लिए युद्ध' को धरातल पर उतारते हुए राजस्थान ने खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेशवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मात्र दो दिनों में हजारों खाद्य कारोबारियों को प्रशिक्षित कर 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन' में अपना नाम दर्ज कराया है। दो दिनों में 48 हजार से अधिक का पंजीकरण और प्रशिक्षण— चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के कुशल निर्देशन में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय द्वारा 17 एवं 18 मार्च को एक वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान प्रदेश भर के 48 हजार से अधिक खाद्य कारोबारियों और संबंधित व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और मिलावट रोकने के उपायों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस उपलब्धि की विशिष्टता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभियान के पहले ही दिन 30 ह...