Posts

Showing posts from May 19, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: भिवाड़ी में माता बनी कुमाता, 8 महीने की मासूम बेटी को पिलाया तेजाब

Image
Rajasthan News: भिवाड़ी में माता बनी कुमाता, 8 महीने की मासूम बेटी को पिलाया तेजाब  छोटा अखबार। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी मां पर अपनी ही आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को कथित तौर पर तेजाब पिलाने का गंभीर आरोप लगा है। इस खौफनाक कदम के बाद मासूम बच्ची की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। काम पर गया था पिता, घर में अकेली थी मां— मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से डीग जिले का रहने वाला मोहित अपनी पत्नी और आठ महीने की बेटी के साथ कैप्टन चौक क्षेत्र में रहता है। घटना के वक्त मोहित अपने काम पर गया हुआ था। घर में सिर्फ मां और उसकी मासूम बेटी ही मौजूद थीं। इसी दौरान मां ने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और अपनी ही कलेजे के टुकड़े को तेजाब पिला दिया। नाक और मुंह से बहने लगा खून— तेजाब पेट में जाते ही मासूम बच्ची दर्द से बुरी तरह तड़प उठी। उसके जोर-जोर से रोने और चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा ह...

Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस का दो दिवसीय अभियान: 47 हजार वाहनों की जांच, 274 अपराधी गिरफ्तार

Image
Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस का दो दिवसीय अभियान: 47 हजार वाहनों की जांच, 274 अपराधी गिरफ्तार छोटा अखबार। महानिदेशक पुलिस (DGP) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए गए दो दिवसीय सघन नाकाबंदी अभियान से अपराधियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने राज्यभर में कुल 810 नाकाबंदी पॉइंट्स स्थापित कर 47 हजार से अधिक वाहनों की सघन चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपराधिक धाराओं में 274 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी के सिंह ने बताया कि इस अभियान को दो चरणों में योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया। पहले चरण में शनिवार, 16 मई को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक भरतपुर, उदयपुर और कोटा रेंज के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी की गई। इसके बाद दूसरे चरण में रविवार, 17 मई को तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे तक बीकानेर, जोधपुर और जयपुर रेंज में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 24,573 दोपहिया और 22,531 चौपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात ...

Kota News: कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

Image
Kota News: कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद छोटा अखबार। राज्य सरकार की अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन अपार सफलता मिल रही है। इसके लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कोटा में नाकाबंदी कर एक ट्रक की तलाशी लेने पर 60 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।  1360 कार्टन में 65280 पव्वे बरामद— कोटा जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोटा में रविवार रात्रि नेशनल हाईवे 52 नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के समीप नाकाबंदी के तहत ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर टाट की बोरियों के नीचे कार्टन में छुपाकर रखी गई फोर सेल इन चंडीगढ़ शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मौके पर ब्रांड राजस्थानी व्हिस्की के 1360 कार्टन में 65 हजार 280 पव्वे बरामद हुए। उक्त शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपए आंकी गई है।  जीरो टाॅलरेंस की नीति — आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर रोक के लिए समस्त अधिकारियों को जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बीते दिनों विश...