Kota News: कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

Kota News: कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद


छोटा अखबार।

राज्य सरकार की अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन अपार सफलता मिल रही है। इसके लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कोटा में नाकाबंदी कर एक ट्रक की तलाशी लेने पर 60 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। 

1360 कार्टन में 65280 पव्वे बरामद—

कोटा जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोटा में रविवार रात्रि नेशनल हाईवे 52 नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के समीप नाकाबंदी के तहत ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर टाट की बोरियों के नीचे कार्टन में छुपाकर रखी गई फोर सेल इन चंडीगढ़ शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मौके पर ब्रांड राजस्थानी व्हिस्की के 1360 कार्टन में 65 हजार 280 पव्वे बरामद हुए। उक्त शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपए आंकी गई है। 

जीरो टाॅलरेंस की नीति —

आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर रोक के लिए समस्त अधिकारियों को जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बीते दिनों विशेष निरोधात्मक अभियान की समीक्षा वीसी में कहा कि जिन जिलों में अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई नही हुई है, वहां अभियान को जारी रखा जाएगा। प्रदेश में अन्य राज्य की अवैध शराब की तस्करी, निर्माण, विक्रय पर प्रभावी अंकुश के लिए सजगता से कार्य नहीं करने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस