Posts

Showing posts from January 29, 2020

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर महिला को पोर्न वीडियो दिखाने का आरोप 

Image
मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर महिला को पोर्न वीडियो दिखाने का आरोप  छोटा अखबार। देश में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर एक महिला ने जबरन पोर्न वीडियो दिखाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है।असिस्टेंट कोरियोग्राफर का आरोप है कि वह जब भी आचार्य के अंधेरी स्थित दफ्तर जाती थी, वह उन्हें पोर्न वीडियो देखने को मजबूर करते थे। महिला ने अंबोली पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि गणेश आचार्य और दो महिलाओं ने रविवार को अंधेरी में आयोजित इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन (आईएफटीसीए) के कार्यक्रम के दौरान उससे मारपीट की थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित गणेश आचार्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव भी हैं।अंबोली पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित महिला ने आचार्य के अलावा दो अन्य महिलाओं जयश्री केलकर और प्रीति लाड पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। ये दोनों महिलाएं आचार्य की कोरियोग्राफी समूह की सदस्य हैं।दुसारी ओर जयश्री केलकर केलकर और लाड ने पीड़ित महिला के खिलाफ अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।महिला

20 हफ़्ते नहीं अब 24 हफ़्तों तक करवा सकते हैं गर्भपात

Image
20 हफ़्ते नहीं अब 24 हफ़्तों तक करवा सकते हैं गर्भपात छोटा अखबार। देश में अब महिलाएं गर्भधारण के 20 सप्ताह तक नहीं 24 सप्ताह तक अपना गर्भपात करवा सकेंगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी संशोधन बिल, 2020 से जुड़े प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। आगामी बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि गर्भपात की अवधि बढ़ाने की मांग लम्बे समय से महिलाओं की ओर से की जा रही थी। डॉक्टर भी इसकी सिफारिश कर रहे थे और न्यायालय ने भी इस संबंध में आग्रह किया था। जावड़ेकर ने कहा कि माना जाता है कि असुरक्षित गर्भपात के कारण आठ प्रतिशत महिलाओं की मृत्यु होती है। कई बार बलात्कार पीड़िताओं और बीमार महिलाओं या नाबालिग लड़कियों को गर्भधारण करने का पता नहीं चलता था । वो असुरक्षित ढंग से गर्भपात करा लेती थीं। कुछ मामलों में उनकी मौत भी हो जाती थी। प्रेस विज्ञप्ती के अनुसार समय सीमा विशेष तरह की महिलाओं के लिए बढ़ाई गई है। जिन्हें एमटीपी नियमों में संशोधन के ज़रिए परिभाषित किया जाएगा और इनमें दुष्कर्म पीड़ित, सगे-संबंधियों

कांग्रेस का आक्रोश जयपुर में

Image
कांग्रेस का आक्रोश जयपुर में छोटा अखबार। गुलाबी शहर जयपुर में हुई आक्रोश रैली में राहुल गांधी युवाओं को कांग्रेस की और मुड़ने का इसारा करते नजर आये। राजस्थान में राहुल का पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद यह पहला बड़ा आयोजन था। आयोजन के वक्ताओं के अनुसार लगता है कि पार्टी में फिर से उनकी ताजपोशी करने की तैयारी है। राहुल गांधी ने अपने भाषणों में बीजेपी सरकार को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकता संशोधन क़ानून जैसे मुद्दों पर ज़ोर नहीं देते हुए युवाओं पर ध्यान दिया।  ओर कहा कि नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था। लेकिन नोट बंदी से एक करोड़ युवाओं के हाथों से रोज़गार चला गया। पिछले 45 साल में ये सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी का दौर है। यूपीए सरकार के दौरान ग्रोथ रेट 9 प्रतिशत थी। पूरी दुनिया भारत की तारीफ़ कर रही थी। लेकिन अब दर ये घट कर पांच फीसदी रह गई है। विकास दर नापने के पैमाने भी बदल दिए गए हैं। अगर पुराने मापदंड से विकास दर का हिसाब लगाया जाए यह और भी कम होगी। वक्ताओं में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास जैसे नेताओं को भी खासी तवज्जो दी गई