Posts

Showing posts from May 9, 2026

Rajasthan News: आखिर जयपुर में क्यों नही होती झालावाड़ जैसी कार्रवाई

Image
Rajasthan News: आखिर जयपुर में क्यों नही होती झालावाड़ जैसी कार्रवाई   छोटा अखबार। झालावाड़ में हुई हालिया कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि जब प्रशासन 'इच्छाशक्ति' दिखाता है, तो बड़े-से-बड़े रसूखदार और हिस्ट्रीशीटरों के अवैध साम्राज्य ताश के पत्तों की तरह ढह जाते हैं। लेकिन यही बुलडोजर जब जयपुर की सीमाओं में प्रवेश करता है, तो मानो उसकी रफ्तार को 'सियासी ब्रेक' लग जाते हैं। गुलाबी नगरी आज अतिक्रमण के ऐसे मकड़जाल में फंसी है, जहाँ सरकारी जमीन को अपनी जागीर समझना कुछ लोगों का पेशा बन गया है। AI Photo सफेदपोशों का संरक्षण और बदमाशों का खौफ— जयपुर में जेडीए (JDA) और नगर निगम की बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जों का खेल कोई नया नहीं है। यहाँ दो तरह के 'खिलाड़ी' सक्रिय हैं। पहले वे सफेदपोश, जो खादी की आड़ में भू-माफियाओं के साथ मिलकर सरकारी फाइलों को दीमक की तरह चाट रहे हैं। इनके रसूख का आलम यह है कि जिस जमीन पर पार्क या स्कूल बनना चाहिए, वहां रातों-रात ऊंची दीवारें खड़ी हो जाती हैं और प्रशासन 'दबाव' के चलते केवल नोटिस थमाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेता है। द...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: राजस्थान के 49 शहरों के लिए मास्टर प्लान की तैयारी, अब व्यवस्थित ढंग से होगा विकास

Image
Rajasthan News: राजस्थान के 49 शहरों के लिए मास्टर प्लान की तैयारी, अब व्यवस्थित ढंग से होगा विकास छोटा अखबार। राजस्थान के छोटे और उभरते शहरों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर नियोजन विभाग ने प्रदेश के 113 नवगठित नगरीय निकायों में से पहले चरण के लिए 49 शहरों का चयन कर उनके 'मास्टर प्लान' (Master Plan) तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। AI Photo अब तक इन शहरों का विस्तार बिना किसी ठोस योजना के, अस्थायी और कामचलाऊ व्यवस्थाओं के आधार पर हो रहा था। इसके चलते बुनियादी सुविधाओं का अभाव और अनियोजित निर्माण एक बड़ी समस्या बना हुआ था। लेकिन अब मास्टर प्लान लागू होने से इन शहरों में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों का स्पष्ट सीमांकन होगा। साथ ही, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चौड़ी सड़कें, सुव्यवस्थित यातायात प्रणाली, सार्वजनिक सुविधाएं, पार्क और ग्रीन बेल्ट (हरित क्षेत्र) के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। पहले चरण में शामिल प्रमुख शहर— प्रथम चरण में गोविंदगढ़, सिकरी, जायल, टिब्बी, लक्ष्मणगढ़, बानसूर, सुल्तानपुर, सिवाना, खाजूवाला, रा...

Rajasthan News: कोटा में लापरवाही ने ली दो प्रसूताओं की जान, एक डॉक्टर बर्खास्त और तीन निलंबित

Image
Rajasthan News: कोटा में लापरवाही ने ली दो प्रसूताओं की जान, एक डॉक्टर बर्खास्त और तीन निलंबित छोटा अखबार। कोटा मेडिकल कॉलेज के जेके लोन अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत और कई अन्य महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को चिकित्सा आयुक्त बीएल गोयल के औचक निरीक्षण और प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आई है। AI Photo जांच में यह पाया गया कि घटना के समय पोस्ट गायनिक वार्ड से सीनियर डॉक्टर नदारद थे और मरीजों का उपचार पूरी तरह से रेजिडेंट डॉक्टरों के भरोसे छोड़ दिया गया था। इस लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए चिकित्सा निदेशालय ने यूटीबी (Urgent Temporary Basis) पर कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. श्रद्धा उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही, सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नवनीत कुमार, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गुरजीत कौर और नर्सिंग कर्मी निमेश वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड प्रभारी प्रोफेसर डॉ. बीएल पाटीदार और डॉ. नेहा सिहरा को '...

C M NEWS: हैदराबाद में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को कहा 'पधारो म्हारो देस'

Image
C M NEWS: हैदराबाद में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को कहा 'पधारो म्हारो देस'  छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान अब पारंपरिक खेती के दायरे से बाहर निकलकर एग्रीटेक और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 'सुनहरे अवसरों की भूमि' बन चुका है। शुक्रवार को हैदराबाद में 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026' (GRAM-2026) के तहत आयोजित इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित करते हुए उन्होंने दुनिया भर के निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने 'पधारो म्हारो देस' का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान में कृषि पैदावार की विविधता के कारण प्रसंस्करण उद्योग (Processing Units), कोल्ड चेन, स्पाइस पार्क और कृषि आधारित उद्योगों में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स और एग्री-बिजनेस का एक ग्लोबल केंद्र बनाना है। हैदराबाद की तकनीक और नवाचार की सराहना करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि यहाँ का "लैब टू लैंड" मॉडल राजस्थान के लिए प्रेरणादायी है। हैदराबाद आज आई...