Posts

Showing posts from July 20, 2022

देश के पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान सर्वश्रेष्ठ

Image
 देश के पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान सर्वश्रेष्ठ छोटा अखबार। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्सव पोर्टल पर जारी सूची में राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। पर्यटन स्थलों को वैश्विक पटल पर लाने और पर्यटकों की मदद के लिए उत्सव पोर्टल का शुभारंभ किया है। राजस्थान को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के आधार पर प्रथम स्थान मिला है। राजस्थान ने सर्वाधिक 22 मेलों और उत्सवों से संबंधित समस्त सूचनाओं को उत्सव पोर्टल वेबसाइट पर अपलोड किया है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसमें हिस्सा लिया। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने प्रदेश की अव्वल रैंकिंग पर खुशी जताते हुए कहा कि राजस्थान पर्यटन देश-दुनिया में मिसाल पेश कर रहा है। राजस्थान को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की और से जारी सूची में सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना जाना प्रदेशवासियों और राजस्थान पर्यटन के लिए गर्व की बात है। पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाओं विकसित कर रही है। राजस्थान अपने समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों, प्रसिद्ध मंदिरों, प्राचीन दुर्गों,