Posts

Showing posts from August 12, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने क्लब अधिकारियों और महाविद्यालय प्राचार्यों के साथ किया संवाद

Image
Rajasthan News: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने क्लब अधिकारियों और महाविद्यालय प्राचार्यों के साथ किया संवाद छोटा अखबार। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित एनआईसी मीटिंग हॉल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान के निर्वाचन साक्षरता क्लब अधिकारियों और महाविद्यालय प्राचार्यों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महाविद्यालय स्तर पर निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में ‘एक राज्य-एक चुनाव’, युवा मतदाता और निर्वाचन साक्षरता क्लब की भूमिका से संबंधित प्रस्तुतियां भी दी गईं।  आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत नागरिक की आवाज है और युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाती है। उन्होंने युवा मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने, सही और तथ्यपरक जानकारी के आधार पर मतदान का निर्णय लेने व अफवाह, प्रलोभन और दबाव से दूर रहकर अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंन...

Rajasthan News: प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की डीजीपी ने की समीक्षा

Image
Rajasthan News: प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की डीजीपी ने की समीक्षा छोटा अखबार। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेश में हो रहे अपराध को लेकर समीक्षा की है। पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा से प्रदेश के पुलिस आयुक्त, रेंज महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस उपायुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। इस दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान, विभागीय कार्यवाहियों और विशेष अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई व अधिकारियों को प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में वर्ष 2024, 2025 और जुलाई 2026 तक अपराधों की तुलनात्मक स्थिति पर चर्चा की गई। संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी और चालानी प्रतिशत, महिला अत्याचार व पॉक्सो प्रकरणों की स्थिति और सनसनीखेज प्रकरणों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली गई। 60 और 90 दिवस में प्रकरणों के निस्तारण, ई-साक्ष्य व सम्मन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के लिए प्रभावी और निरंतर...

Rajasthan News: अस्पतालों में रेफरल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सेतु एप का होगा उपयोग —प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

Image
Rajasthan News: अस्पतालों में रेफरल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सेतु एप का होगा उपयोग —प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य छोटा अखबार। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मातृ मृत्यु के मामलों में अधिकारियों से विस्तार में संवाद किया। उन्होने रेफरल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आईएचएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार किया गया ऑनलाइन सेतु एप को जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और एम्बुलेंस में उपयोग लेने के निर्देश दिए और कहा कि इस सेतु एप के माध्यम से रेफरल होने के बाद उच्च चिकित्सा संस्थान में पूर्व में ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा सकेंगी व क्यूआर कोड के माध्यम से रेफर संस्थान को मरीज के पहुंचने से पूर्व ही मरीज की रिपोर्ट प्राप्त होगी, जिससे इलाज की तैयारी पूर्व में हो सके। श्रीमती राठौड़ ने संबंधित चिकित्सकों के साथ उपचार व्यवस्था और प्रोटोकॉल पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थान स्तर पर संबंधित चिकित्सा प्रभारी व ब्लॉक च...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने एससी और एसटी के सेवानिवृत्त अधिकारियों से किया संवाद, कहा सरकार बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिये प्रतिबद्ध

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने एससी और एसटी के सेवानिवृत्त अधिकारियों से किया संवाद, कहा सरकार बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिये प्रतिबद्ध छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने भूमिका बनाते हुये कहा कि सरकार और समाज के बीच निरंतर संवाद पर बल देते हुए इसे नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में कारगर है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय को नीतियों की आत्मा और योजनाओं का सार मानते हुए राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है, जिससे वंचित वर्गों का अभूतपूर्व उत्थान हो रहा है। उन्होने कहा कि धिकारियों ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकार की नीतियों और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया और जनसेवा की है। अधिकारी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं लेकिन सामाजिक जिम्मेदारियों से कभी नहीं। उनका दायित्व है कि वे वर्षों के प्रशासनिक अनुभव और जमीनी परिस्थितियों के व्यावहारिक ज्ञान व अनुभव का उपयोग करते हुए युवाओं का मार्ग प्रशस्त करें। चर्चा के दौरान सेवानिवृत...

CM NEWS: जयपुर को मिली 16 ई-बसें, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Image
CM NEWS: जयपुर को मिली 16 ई-बसें, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पीएम ई-बस सेवा के तहत जयपुर को 16 ई-बसें समर्पित की। उन्होंने शासन सचिवालय में ई-बसों की विधिवत पूजा-अर्चना की और अवलोकन कर हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी विजन और क्लीन मोबिलिटी के तहत ये इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। आधुनिक तकनीक के साथ बिना धुएं और आवाज के चलने वाली ये बसें आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 8 शहरों में 110 पीएम-ई बसें पहुंच चुकी हैं। पीएम-ई बस सेवा के प्रथम चरण में 8 प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। वहीं राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से प्रदेश के लिए अतिरिक्त 475 ई-बसें स्वीकृत की गई। इस तरह राजस्थान के लिए कुल 1 हजार 150 पीएम ई-बसों की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सु...