LPG NEWS: एलपीजी सब्सिडी पर बड़ा अपडेट: 10 लाख से अधिक आय वालों को नहीं मिलेगी छूट छोटा अखबार। देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार के निर्देशों के पालन में अब उन उपभोक्ताओं को सब्सिडी के दायरे से बाहर किया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये या उससे अधिक है। तेल कंपनियों ने ऐसे संपन्न उपभोक्ताओं का डेटा तैयार कर लिया है और अब उन्हें इस संबंध में औपचारिक संदेश (SMS) भेजे जा रहे हैं। AI Photo आय के आधार पर छंटनी— नए नियमों के मुताबिक, यदि आपकी या आपके जीवनसाथी की संयुक्त आय आयकर अधिनियम के तहत 10 लाख रुपये सालाना से अधिक है, तो आप सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के पात्र नहीं होंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को अब बाजार दर (गैर-सब्सिडी वाली कीमत) पर ही घरेलू गैस सिलेंडर खरीदना होगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी के बोझ को कम करना और सरकारी धन का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक पहुँचाना है। फर्जी और मृत खाता— धारकों पर कार्रवाईआय के अलावा, तेल कंपनियां डेटा क्लीनिंग का एक व्यापक अभियान भी चला रही है...