Jaipur News: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल: हलवाइयों का 'मुनाफा' बढ़ा, आम आदमी की जेब कटी छोटा अखबार। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी ने एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी है। जहां एक ओर ईंधन के दाम बढ़ने से लागत बढ़ने का शोर है, वहीं दूसरी ओर जयपुर के हलवाइयों और होटल संचालकों के लिए यह बढ़ोतरी 'बल्ले-बल्ले' साबित हो रही है। इस आर्थिक गणित के फेर में हलवाइयों का प्रति नग मुनाफा 4 रुपये तक बढ़ गया है, जिसका सीधा बोझ अब आम जनता और छात्रों की जेब पर पड़ रहा है। लागत बढ़ी पैसे में, दाम बढ़े रुपयों में— शहर के अनुभवी हलवाई मुकेश शर्मा के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की वृद्धि सुनने में बहुत बड़ी लगती है, लेकिन जब इसे एक नग समोसे या कचौरी की लागत पर तौला जाता है, तो तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। एक कमर्शियल सिलेंडर से हजारों की संख्या में समोसे-कचौरी तैयार होते हैं। इस गणित के हिसाब से एक समोसे पर गैस का अतिरिक्त भार मात्र 83 पैसे पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि इस मामूली लागत वृद्धि के नाम पर जयपु...