Posts

Showing posts from August 15, 2026

Rajasthan News: 2027 में हो सकते हैं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले

Image
Rajasthan News: 2027 में हो सकते हैं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले  छोटा अखबार। राजस्थान के लाखों तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित चल रहे थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को एक बेहद संकेत दिया है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आगामी जनवरी माह में एक सुदृढ़ और स्पष्ट तबादला नीति तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर ही प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएंगे। AI Photo बीकानेर दौरे के दौरान संचार माध्यमों के प्रतिनिधियों से हुई बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जयपुर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से भजनलाल सरकार ने जो वादा किया था, सरकार उस पर पूरी तरह कायम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार अपने इस वादे को बहुत जल्द पूरा करने के लिए गंभीर है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से तृतीय श्रेणी शिक्षक अपने गृह जिलों या मनपसंद स्थानों पर तबादले की मांग को लेकर राजधानी जयपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी बात...

C M NEWS: राज्य सरकार बीएसएफ जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: राज्य सरकार बीएसएफ जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवान राष्ट्र की सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों को तकनीक और अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अनूपगढ़ के 2 बीएनएम पहुंचकर बीएसएफ चौकी की बॉर्डर आउटपोस्ट और सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जवानों से संवाद में उन्होंने कहा कि ‘जीवन पर्यन्त कर्तव्य’ के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए बीएसएफ त्याग, शौर्य, साहस और समर्पण से देश की सुरक्षा और संप्रभुता को और मजबूत कर रही है।  उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के जवानों ने भारतीय सेना के साथ अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ बीएसएफ के जवान आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि बीएसएफ घुसपैठ और तस्करी रोकने के साथ ही ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बीकानेर के मेघासर में किया करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बीकानेर के मेघासर में किया करीब 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का नया भारत नीयत और काम की गति दोनों के लिए जाना जाता है। डबल इंजन सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी तय समय पर करती है। इसी क्रम में बीकानेर जिले के विकास को नई गति प्रदान करते हुए लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। ये विकास कार्य बीकानेर जिले के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और परिवहन क्षेत्र में आमजन के जीवन को सुगम बनाएंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बीकानेर के मेघासर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेघासर के उप चिकित्सा केन्द्र को प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में क्रमोन्नत करने, डूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रोमा सेंटर और उप जिला चिकित्सालय का निर्माण, लूणकरणसर में मिनी सचिवालय व खाजूवाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही उन...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बीकानेर में किया सी.एम.मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का लोकार्पण और बच्चों और कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने बीकानेर में किया सी.एम.मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का लोकार्पण और बच्चों और कलाकारों का बढ़ाया उत्साह                छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं एवं जनसहयोग से स्वस्थ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का निर्माण इसी संकल्प का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थानी जहां भी रहे, वह सामाजिक सरोकार से जुड़ा रहता है। हमारे प्रदेश की संस्कृति में सेवा, दान और सामाजिक सरोकारों की समृद्ध परम्परा रही है और यही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि आर्थिक समृद्धि को समाज की सेवा में लगाने की भावना निश्चित रूप से अन्य भामाशाहों और आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी।        उल्लेखन...