C M NEWS: राज्य सरकार बीएसएफ जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध —मुख्यमंत्री

C M NEWS: राज्य सरकार बीएसएफ जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवान राष्ट्र की सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों को तकनीक और अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अनूपगढ़ के 2 बीएनएम पहुंचकर बीएसएफ चौकी की बॉर्डर आउटपोस्ट और सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जवानों से संवाद में उन्होंने कहा कि ‘जीवन पर्यन्त कर्तव्य’ के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए बीएसएफ त्याग, शौर्य, साहस और समर्पण से देश की सुरक्षा और संप्रभुता को और मजबूत कर रही है। 

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के जवानों ने भारतीय सेना के साथ अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ बीएसएफ के जवान आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि बीएसएफ घुसपैठ और तस्करी रोकने के साथ ही सीमापार से आने वाले हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस वर्ष 30 जून तक 22 हजार 867 करोड़ रुपये मूल्य के नारकोटिक्स जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बीएसएफ के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं व कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया गया है। इससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने मरु क्षेत्र में लाखों पौधे लगाकर पर्यावरण प्रहरी के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार द्वारा ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत पांच वर्ष में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर अब तक 24 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 23वीं वाहिनी बीएसएफ परिसर में पौधारोपण किया और बीएसएफ की महिला जवानों ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, बीएसएफ के महानिरीक्षक डॉ. विकास पाठक सहित बीएसएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

80वे स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएं


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस