Posts

Rajasthan News: अन्न भंडारण योजना में राजस्थान 130 गोदामों का निर्माण कर बना देश में प्रथम राज्य

Image
Rajasthan News: अन्न भंडारण योजना में राजस्थान 130 गोदामों का निर्माण कर बना देश में प्रथम राज्य छोटा अखबार। सहकार आंदोलन को सशक्त बनाने और सहकारिता के लाभों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य सहकारी विकास समिति (एससीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, डिजिटलाइजेशन, आधारभूत संरचना के विकास और विभिन्न विभागों व संस्थाओं के बीच समन्वय पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देना राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय रहा है इसी दिशा में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि उपज की खरीद प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबार्ड के माध्यम से ऋण प्रवाह की स्थिति की समीक्षा करने तथा किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य सचिव ने डेयरी सहकारी समितियों क...

Rajasthan News: प्रदेश में साइबर ठगी में अब बिना कोर्ट के चक्कर काटे सीधे बैंक खाते में लौटेगी ठगी की रकम

Image
Rajasthan News: प्रदेश में साइबर ठगी में अब बिना कोर्ट के चक्कर काटे सीधे बैंक खाते में लौटेगी ठगी की रकम छोटा अखबार। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत दिलाने और उनके बैंक खातों में होल्ड या फ्रीज की गई धनराशि वापस करवाने के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा आर4सी द्वारा मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। इस मॉड्यूल के जरिए राजस्थान पुलिस अब तक 8,016 आवेदनों पर कार्रवाई कर 5.67 करोड़ रुपये की वापसी के लिए बैंकों को निर्देश दे चुकी है। AI Photo अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया है कि एमआरएम के माध्यम से फ्रीज की गई धनराशि की वापसी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है। इसका उद्देश्य पात्र पीड़ितों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी रकम वापस दिलाने में मदद करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से अदालतों और बैंकों के चक्कर न लगाने पड़ें। क्या है मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल?— मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत I4C द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्ट...

Kota News: कोटा ग्रामीण में तार चोरी रेकेट का पर्दाफाश: 5 गिरफ्तार, 1200 किलो बिजली तार बरामद

Image
Kota News: कोटा ग्रामीण में तार चोरी रेकेट का पर्दाफाश: 5 गिरफ्तार, 1200 किलो बिजली तार बरामद छोटा अखबार। कोटा ग्रामीण पुलिस ने खेतों में लगे बिजली के खंभों से 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइन के तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। गि रोह के मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों और कबाड़ियों के कब्जे से 1200 किलोग्राम से अधिक बिजली के तार सहित एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से कोटा ग्रामीण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज तार चोरी की 77 वारदातों का खुलासा हुआ है। प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य आपस में मिलकर पिछले छह महीनों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस को बारां जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में भी इसी गिरोह से संबंधित वारदातों की आशंका है। इस संबंध में अनुसंधान जारी है। खेतों में लगे बिजली के खंभों से लगातार तार चोरी होने के कारण किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना क...

Jaipur News: एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित अनाधिकृत काउंसलिंग गतिविधियों को लेकर एफआईआर दर्ज

Image
Jaipur News: एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में कथित अनाधिकृत काउंसलिंग गतिविधियों को लेकर एफआईआर दर्ज छोटा अखबार। एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में राजस्थान नीट यूजी मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग के दौरान कथित अनाधिकृत काउंसलिंग गतिविधियों को लेकर मेडिपीडिया ओवरसीज एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके संबंधित प्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। स्टेट नीट यूजी मेडिकल व डेंटल काउंसलिंग बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से एसएमएस अस्पताल थाने में दी गई शिकायत में मामले की एफआईआर दर्ज की गई है। AI Photo उल्लेखनीय है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने काउंसलिंग स्थल और शैक्षणिक परिसर में प्रवेश कर विद्यार्थियों को निजी काउंसलिंग सेवाएं देने का प्रयास किया। प्रतिनिधियों ने अपनी सेवाओं का प्रचार करते हुए आधिकारिक सहायता से संबंधित होने का आभास दिया और संस्थान के साथ अपने संबंधों को लेकर ऐसी प्रस्तुति की, जो भ्रामक की श्रेणी में है । इस तरह की गतिविधियों से अधिकारिक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम पैदा हो सकता है और उन्हें आर्थिक या अन्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड ने इन गतिविधियों को...

C M NEWS: प्रदेश में 10 दिसम्बर 2026 को होगा प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन, राजस्थान फाउंडेशन के 11 नए चैप्टर्स की गई घोषणा

Image
C M NEWS: प्रदेश में 10 दिसम्बर 2026 को होगा प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन, राजस्थान फाउंडेशन के 11 नए चैप्टर्स की गई घोषणा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध विरासत के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, कौशल,उद्यमशीलता और सामाजिक समरसता की भावना से राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ‘पधारो म्हारे देश’ के साथ अब ‘पधारो थारे देश’ की भावना को भी आगे बढ़ाना है, ताकि प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि में लौटकर प्रदेश के विकास मेंयोगदान दें। राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों को सामाजिक गतिविधियों और निवेश के अवसरों से जोड़ने में सशक्त सेतु की भूमिका निभा रहा है। राजस्थान फाउंडेशन के अब 51 चैप्टर्स— मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के विस्तार के तहत 11 नए चैप्टर्स प्रारम्भ करने की घोषणा की। इनमें रायपुर, लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, पणजी और विशाखापट्टनम में 6 चैप्टर्स और सैन फ्रांसिस्को (यूएसए), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), मिलान (इटली) और डबलिन (आयरलैंड) में 4 चैप्टर्स शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्टॉकहोम में नॉर्डिक ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: प्रदेश में चुनावी घमासान— श्रीमाधोपुर में शहरी विकास मंत्री के बेटे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

Image
Rajasthan News: प्रदेश में चुनावी घमासान — श्रीमाधोपुर में शहरी विकास मंत्री के बेटे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन  छोटा अखबार। पंचायती राज चुनावों के बीच राजस्थान की सियासत में 'परिवारवाद' का मुद्दा गरमा गया है। सूबे के शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा का परिवार इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गया है। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र और सीकर जिला परिषद चुनावों के लिए टिकट वितरण को लेकर खर्रा परिवार में मचे सियासी घटनाक्रम ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेटे की बगावत और भाभी का टिकट कटना— सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार उस वक्त गर्म हुआ जब बुधवार को मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मंत्री पुत्र के इस कदम से भाजपा खेमे में खलबली मच गई। वहीं गुरुवार को खर्रा परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा। मंत्री खर्रा के भाई महावीर सिंह की पत्नी प्रतिभा...