Posts

Showing posts from June 13, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: सरकार ने की राज्य पात्रता परीक्षा -2026 की घोषणा, 14 जून से शुरू होगें ऑनलाइन आवेदन

Image
Rajasthan News: सरकार ने की राज्य पात्रता परीक्षा -2026 की घोषणा, 14 जून से शुरू होगें ऑनलाइन आवेदन छोटा अखबार राजस्थान में 3 साल बाद होने जा रही राज्य पात्रता परीक्षा (सेट-2026) की घोषणा से सरकारी कॉलेजों में सहायक आचार्य (व्याख्याता) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। उच्च शिक्षा विभाग ने साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी इस बार कोटा विश्वविद्यालय (UOK) को सौंपी गई है। AI Photo आवेदन प्रक्रिया और प्रमुख तिथियाँ— इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी कोटा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान एसएसओ (SSO) पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को होना प्रस्तावित है। परीक्षा पैटर्न और शुल्क संरचना— परीक्षा में कुल 35 विषयों को शामिल किया गया है। इसका पाठ्यक्रम पूरी तरह से यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के समान रहेगा। परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं: प्रश्नों की संख्या: परीक्षा में कुल 150 बह...

Jaipur News: 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी करेगी जयपुर के शहीद स्मारक पर आंदोलन

Image
Jaipur News: 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी करेगी जयपुर के शहीद स्मारक पर आंदोलन छोटा अखबार। देश की चरमराती शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और युवाओं के रोजगार से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाने के लिए सोशल मीडिया से उपजी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) अब राजस्थान में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। आगामी 15 जून को राजस्थान की राजधानी जयपुर के गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित प्रसिद्ध शहीद स्मारक पर एक राज्य स्तरीय विशाल विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। AI Photo इस आंदोलन की तैयारियों और रणनीति को लेकर शुक्रवार को जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मीडिया से बात करते हुए रांका ने स्पष्ट किया कि यह कोई पारंपरिक राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह देश की रीढ़ यानी हमारे छात्र समुदाय और युवा वर्ग के भविष्य को बचाने की एक बेहद गंभीर और जरूरी मुहिम है। उन्होंने राज्य के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से इस मुहिम से जुड़ने और बड़ी संख्या में शहीद स्मारक पहुंचने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि...

Bayana News: बयाना नगर पालिका की बैठक में भारी हंगामा, विधायक डॉ. ऋतु बनावत और ईओ अनीता कुशवाह के बीच तीखी बहस

Image
Bayana News: बयाना नगर पालिका की बैठक में भारी हंगामा, विधायक डॉ. ऋतु बनावत और ईओ अनीता कुशवाह के बीच तीखी बहस छोटा अखबार बयाना नगर पालिका परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक उस समय हंगामे के अखाड़े में तब्दील हो गई, जब स्थानीय निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत और नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनीता कुशवाह के बीच तीखी बहस हो गई। सफाई टेंडरों में कथित गड़बड़ी, सुलभ शौचालय से एयर कंडीशनर (एसी) चोरी और हाजिरी रजिस्टर में खामियों जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बात 'तू-तड़ाक' तक पहुंच गई, जिससे बैठक में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी असहज हो गए। भ्रष्टाचार और टेंडर प्रक्रिया पर उठाए सवाल— बैठक के दौरान विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने नगर पालिका के कामकाज और फाइलों की जांच की। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकों के टेंडर जानबूझकर ऐसे कम विख्यात अखबारों में प्रकाशित किए गए, जिन्हें क्षेत्र में कोई नहीं पढ़ता। विधायक ने सवाल दागा कि आखिर हर बार घूम-फिरकर केवल तीन-चार विशिष्ट फर्में ही आवेदन कैसे करती हैं और एक ही कंपनी को बार-बार काम क...