Posts

Showing posts from March 23, 2026

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री की अधिकारियों को 'धमकी' भरा वीडियो वायरल, राजस्थान की सियासत में उबाल

Image
Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री की अधिकारियों को 'धमकी' भरा वीडियो वायरल, राजस्थान की सियासत में उबाल छोटा अखबार। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक कथित विवादित बयान ने राजस्थान के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लोहावट और बापिणी कस्बे में जनसुनवाई के दौरान शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे अधिकारियों को बेहद तल्ख लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और भाजपा सरकार को घेरा है। क्या है पूरा मामला?— मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लोहावट क्षेत्र के दौरे पर थे। बापिणी में आयोजित एक जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी मुद्दे पर चर्चा करते हुए शेखावत का पारा चढ़ गया। वायरल वीडियो में शेखावत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं— "अगर किसी कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी से बिहेव करोगे, तो मैं उससे डबल बदतमीजी से बिहेव करूंगा...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: केन्द्र सरकार के 300 करोड़ से होगा प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों का पुनर्निर्माण

Image
Rajasthan News: केन्द्र सरकार के 300 करोड़ से होगा प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों का पुनर्निर्माण छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण और सुधार के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर विद्यार्थियों को एक सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूलों में मजबूत आधारभूत संरचना तैयार करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक वातावरण मिले, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।" इस योजना के तहत प्रदेश के उन विद्यालयों को चिन्हित किया जाएगा जिनकी इमारतें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। केंद्र सरकार के 300 करोड़ रुपये के वित्तीय सहयोग से इन ...