Posts

Showing posts from October 20, 2026

Jaipur News: दिल्ली की गूंज जयपुर में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Image
Jaipur News: दिल्ली की गूंज जयपुर में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा   छोटा अखबार। वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन में एनएसयूआई कार्यकर्ता रितु बराला के साथ कथित मारपीट का मामला अब राजस्थान में एक बड़े सियासी संग्राम का रूप ले चुका है। दिल्ली की इस घटना की गूंज जयपुर में साफ तौर पर सुनाई दे रही है, जहां कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़िता के पक्ष में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सोमवार शाम को शुरू हुआ धरना पूरी रात जारी रहा। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट बना सियासी अखाड़ा— सोमवार शाम को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और लीगल टीम के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे। रितु बराला के मामले में दिल्ली पुलिस या संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कानूनी पेचीदगियों और पुलिस के कथित टालमटोल वाले रवैये से नाराज होकर डोटासरा वहीं धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के अंदर और बाह...

C M NEWS: सरकार की नीतियां और फैसले भर रहे युवा सपनों में रंग —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: सरकार की नीतियां और फैसले भर रहे युवा सपनों में रंग —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सामथ्र्यवान, संस्कारवान, नशामुक्त युवा ही विकसित भारत यात्रा के सच्चे सारथी हैं। उन्होंने अष्टमी और महानवमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संकल्प, अनुशासन, परिश्रम, नवाचार से युवा अपना अलग मुकाम हासिल करें, युवा सपनों को पूरा करने के लिए सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में युवाओं ने युवा नीति और युवाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। पैरा खिलाड़ी विक्रम कुमार मीणा ने आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, शिवम वैष्णव ने आई-स्टार्ट योजना से मिले लाभ, मनीषा गोस्वामी ने सहायता राशि, निकिता ने टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन तथा हीरालाल महावर ने नशामुक्ति के लिए नई किरण योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। माय भारत वॉलेंटियर अद्विता सिंह एवं दृष्टिबाधित युवा सचिन सिंह जादौन ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। मुख्यमंत्री ने उद्घोषकों की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने स...