Rajasthan News: प्रदेश में चुनावी घमासान — श्रीमाधोपुर में शहरी विकास मंत्री के बेटे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन छोटा अखबार। पंचायती राज चुनावों के बीच राजस्थान की सियासत में 'परिवारवाद' का मुद्दा गरमा गया है। सूबे के शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा का परिवार इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गया है। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र और सीकर जिला परिषद चुनावों के लिए टिकट वितरण को लेकर खर्रा परिवार में मचे सियासी घटनाक्रम ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेटे की बगावत और भाभी का टिकट कटना— सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार उस वक्त गर्म हुआ जब बुधवार को मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मंत्री पुत्र के इस कदम से भाजपा खेमे में खलबली मच गई। वहीं गुरुवार को खर्रा परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा। मंत्री खर्रा के भाई महावीर सिंह की पत्नी प्रतिभा...