Posts

Showing posts from November 26, 2026

Rajasthan News: देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा, अब होगें 51 चैप्टर

Image
Rajasthan News: देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा, अब होगें 51 चैप्टर छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए पिछले 3 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में प्रवासियों के लिए नए विभाग का गठन, राजस्थान फाउंडेशन द्वारा नए चैप्टर का गठन, जिलों में प्रवासी प्रकोष्ठ का गठन, प्रवासी राजस्थानी दिवस, प्रवासियों के साथ निरंतर संवाद, देश-विदेश में प्रवासी मीट सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। राजस्थान फाउंडेशन का नेटवर्क अब 51 चैप्टर तक विस्तारित हो गया है। इनमें 25 राष्ट्रीय और 26 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर शामिल हैं। वर्ष 2023 में राजस्थान फाउंडेशन के केवल 12 चैप्टर थे, जो भी क्रियाशील नहीं थे। इन सभी को क्रियाशील करने के साथ ही पिछले तीन वर्षों में 39 नए चैप्टर बनाए गए हैं। राजस्थान फाउंडेशन द्वारा प्रवासी राजस्थानियों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए नए चैप्टर का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 16 अक्टूबर, 2026 को प्रवासी राजस्थानी संवाद कार्यक्रम के दौरान...

Rajasthan News: नैनो यूरिया, एसएसपी और एनपीके वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को किया जाए जागरूक —मुख्य सचिव

Image
Rajasthan News: नैनो यूरिया, एसएसपी और एनपीके वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को किया जाए जागरूक —मुख्य सचिव छोटा अखबार। प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को यूरिया और डीएपी की सुगम, समयबद्ध व पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के दौरान प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की मांग, आपूर्ति व जिलेवार उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं उर्वरक कंपनियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में यूरिया एवं डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को बुवाई के दौरान खाद की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग एवं उर्वरक निर्माता कंपनियां समन्वित प्रयास करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मासिक आवंटन के अनुरूप राज्य को आपूर्ति नहीं करने वाली कंपनियो...