Posts

Showing posts from November 24, 2026

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के दिए निर्देश

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के दिए निर्देश छोटा अखबार। प्रदेश के अन्नदाताओं के कल्याण और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खरीफ फसल वर्ष 2026 में अल्पवर्षा और सूखे की मार झेल रहे सिरोही जिले के किसानों को राहत देने के लिए जिले की पांच तहसीलों को 'गंभीर सूखाग्रस्त' घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से प्रभावित क्षेत्र के हजारों किसानों को तत्काल राहत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री शर्मा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सिरोही जिले में खरीफ की फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा विस्तृत स्तर पर सत्यापन करवाई गई थी। इस सर्वेक्षण और सत्यापन की रिपोर्ट में सिरोही जिले की पांच तहसीलें— आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर और सिरोही— गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गईं। रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने इन तहसीलों को अभावग्रस्त घ...