Rajasthan News: जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में शुरू होगा 'पीएम सूर्यघर योजना' का अभियान: 96,500 घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली
Rajasthan News: जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में शुरू होगा 'पीएम सूर्यघर योजना' का अभियान: 96,500 घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली छोटा अखबार। प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन को बिजली बिलों से राहत दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में अगले महीने से 96,500 घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप पूरी तरह से निःशुल्क लगाए जाएंगे। राज्य सरकार और विद्युत विभाग ने इस महात्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए अपनी कमर कस ली है। इस पहल से न केवल प्रदेश में हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) का विस्तार होगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का बिजली का खर्च भी शून्य हो जाएगा। AI Photo 150 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ता होंगे लाभांवित— योजना के पहले चरण में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। जयपुर डिस्कॉम प्रशासन के अनुसार, इस योजना के लिए विशेष रूप से उन घरेलू उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है, जिनकी मासिक बिजली की खपत 150 यूनिट या उससे कम है। ऐसे परिवारों के घरों पर सो...