C M NEWS: प्रदेश में मुख्यमंत्री ने सौंपे आवंटन पत्र, 473 परिवारों को मिली खुशियों की चाबी
C M NEWS: प्रदेश में मुख्यमंत्री ने सौंपे आवंटन पत्र, 473 परिवारों को मिली खुशियों की चाबी छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्गाें के प्रति संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विमुक्त, घुमन्तू और अर्द्धघुमन्तू परिवार, जो समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं उनके आवास और शिक्षा सहित बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। मुख्यमंत्री गुरुवार को काॅन्स्टीट्यूशन क्लब में विमुक्त, घुमन्तू और अर्द्धघुमन्तू परिवारों को आवास-फ्लेट्स आवंटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जरूरतमदों और वंचितों को संबल प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय व समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे अंतिम पायदान के व्यक्ति तक राहत पहुंच रही है। उन्होंने विमुक्त, घुमन्तू और अर्द्ध...