Rajasthan News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार बच्चों को मिलेंगे चश्मे

Rajasthan News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार बच्चों को मिलेंगे चश्मे


छोटा अखबार।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष नेत्र जांच की जाएगी। जिसमें लगभग 75 हजार जरूरतमंद विद्यार्थियों को चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है। श्री खींवसर ने कहा कि बच्चों की आंखों की समय पर जांच और दृष्टि संबंधी समस्याओं का शुरुआती स्तर पर ही उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई कमजोर दृष्टि के कारण प्रभावित नहीं हो।

AI Photo

प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि गत वर्ष भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों की आंखों की जांच करवाई गई थी और 71 हज़ार से अधिक बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया था, ब्लॉक चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके)टीमों द्वारा विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। विद्यालय स्तर पर शिक्षकों द्वारा शाला दर्पण पर उपलब्ध विद्यार्थियों के डाटा के आधार पर नेत्र जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों की प्रारंभिक जांच में दृष्टि संबंधी समस्या सामने आएगी, उनकी आगे की नेत्र जांच सीएससी स्तर पर ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट के माध्यम से कराई जाएगी। प्रदेश में 382 सीएससी पर ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट कार्यरत हैं।

मिशन निदेशक,एनएचएम डॉ.जोगाराम ने बताया कि अभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीएससी पर नेत्र जांच के लिए पहुंचने वाले विद्यार्थियों की जांच किए बिना उन्हें वापस नहीं भेजा जाए। जांच के बाद जिन बच्चों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने निर्देश दिए गए है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस