Jaipur News: जयपुर मेट्रो फेज-2: मुख्यमंत्री ने दिए कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति और विस्तार को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जयपुर मेट्रो का द्वितीय चरण (फेज-2) शहर के विकास के लिए 'ग्रोथ इंजन' साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेज-2 के पहले पैकेज का कार्य बिना किसी विलंब के शीघ्र शुरू किया जाए। औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार— बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो विस्तार से न केवल आमजन को सुगम यातायात मिलेगा, बल्कि शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मेट्रो नेटवर्क का विस्तार भविष्य की आवश्यकताओं और जनसंख्या घनत्व को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि शहर के प्रमुख मार्गों पर रहने वाले नागरिकों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। डिपो और पार्किंग पर विशेष ध्यान— मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेट्रो के सुचारू संचालन के लिए डिपो निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान के चयन पर ब...