Posts

Showing posts from August 11, 2026

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने गुप्त वृंदावन धाम में किया राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने गुप्त वृंदावन धाम में किया राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में आयोजित एक भव्य धार्मिक समारोह में शिरकत की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्ण वैष्णव विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन किया। हरे कृष्ण मार्ग पर बन रहा यह भव्य मंदिर आने वाले समय में न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र बनने जा रहा है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं होगा, बल्कि भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ हमारे सनातन संस्कार, शास्त्रों और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का एक प्रमुख स्तंभ बनकर उभरेगा। जगतपुरा के गुप्त वृंदावन धाम परिसर में लगभग 6 एकड़ भूमि पर 17 मंजिला भव्य मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा विकसित किए जा रहे इस विशाल मंदिर में अत्याधुनिक तकनीक जैसे प्रोजेक्शन मैपिंग और एक विशाल मेहराबदार ...

Rajasthan News: सरकार ने आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र- 2023 की 73 प्रतिशत योजनाएं की पूरी

Image
Rajasthan News: सरकार ने आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र- 2023 की 73 प्रतिशत योजनाएं की पूरी छोटा अखबार। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने दावा किया है कि आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र- 2023 की लगभग 73 प्रतिशत योजनाएं धरातल पर साकार सरकार ने पूरी कर दी है। उन्होने कहा है कि आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र- 2023  लंबित घोषणाओं को शीघ्र ही धरातल पर उतारा जायेगा। श्री बैरवा ने कहा कि संकल्प पत्र की घोषणाएं आमजन के कल्याण और प्रदेश के सर्वागीण विकास को केन्द्र में रखकर की गई हैं। इनके शीघ्र पूरा होने से आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं विकसित राजस्थान के संकल्प की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पायदान है। उपमुख्यमंत्री सोमवार को शासन सचिवालय में आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र- 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की तृतीय समीक्षा पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने संकल्प पत्र में सम्मिलित विभिन्न घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा- निर्देश भी प्रदान किये। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के बारे में फीडबैक लिया व आगामी कार्य योजनाओं...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: प्रदेश में एक राज्य-एक चुनाव के तहत पंच और सरपंच के मतपेटी से होगा मतदान

Image
Rajasthan News: प्रदेश में एक राज्य-एक चुनाव के तहत पंच और सरपंच के मतपेटी से होगा मतदान    छोटा अखबार। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सोमवार को शासन सचिवालय में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सतीक्षा के दौरान चुनाव प्रक्रिया के सुचारू, स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों व आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।  श्री सिंह ने कहा कि एक राज्य-एक चुनाव के तहत सभी पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में एक साथ चुनाव कराने का निर्णय लेने के पीछे मुख्य उद्देश्य राजनीतिक स्थिरता, प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता और चुनाव के दौरान पारदर्शिता बनाए रखना है। एक साथ चुनाव कराने से आर्थिक बचत और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा, जिससे विकास योजनाओं की गति में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि समयबद्ध चुनाव कराने के लिए व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं।                उन्होने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्र...

Rajasthan News: प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जल्द —चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

Image
Rajasthan News: प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जल्द —चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री छोटा अखबार। प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। AI Photo मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए चिकित्सकों सहित विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री खींवसर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्गों के कुल 39,288 पदों पर भर्ती और नियुक्ति की कार्यवाही की जा चुकी है। जिसमें 208 चिकित्सा अधिकारी (दंत) ,1,699 चिक...

Rajasthan News: प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति निरंतर जारी —कृषि मंत्री

Image
Rajasthan News: प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति निरंतर जारी —कृषि मंत्री  छोटा अखबार। राज्य सरकार और कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कम उपलब्धता और अधिक खपत वाले जिलों व ब्लॉकों को चिन्हित कर प्रदेश भर में प्राथमिकता के साथ पूर्ण पारदर्शिता से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। उर्वरकों की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी प्रदेश भर में पूर्ण सतर्कता से कार्य कर रहे हैं।  AI Photo कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर प्रदेश की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ती करवाई जा रही है। राज्य के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खरीफ 2026 में अप्रेल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आवंटित 9 लाख 28 हजार मैट्रिक टन यूरिया के विरुद्ध 01 अप्रेल 2026 को उपलब्ध स्टॉक सहित वैश्विक संकट होने के बावजूद भी अब तक 12 लाख 29 हजार मैट्रिक टन की उपलब्धता की गई है एवं अगस्त 2026 की शेष अवधि में 1 लाख 33 हजार मैट्रिक टन यूरि...

Rajasthan News: प्रदेश में रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का 13वां चरण 12 अगस्त से, 1 सितंबर को होगी ई-लॉटरी

Image
Rajasthan News: प्रदेश में रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का 13वां चरण 12 अगस्त से, 1 सितंबर को होगी ई-लॉटरी छोटा अखबार। राजस्थान में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को त्वरित और पारदर्शी तरीके से औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रीको द्वारा संचालित प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 में निवेशकों का रूझान को देखते हुये 13वां चरण 12 अगस्त, 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट के तहत राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादित करने वाले निवेशकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिन उद्यमियों ने अभी तक एमओयू नहीं किया है, वे भी आवेदन और ईएमडी जमा कराने की अंतिम तिथि तक एमओयू कर इस चरण में भाग ले सकते हैं। AI Photo प्रदेश के 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक और लॉजिस्टिक उपयोग के भूखण्ड निवेशकों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन भूखण्डों के लिए केवल एक आवेदन प्राप्त होगा, उनका प्रत्यक्ष आवंटन किया जाएगा, जबकि एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत 1 सितंबर, 2026 को ई-लॉटरी ...

Rajasthan News: प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा माल परिवहन के दौरान नागौर और चित्तौड़गढ़ में की कर चोरी की कार्रवाई

Image
Rajasthan News: प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा माल परिवहन के दौरान नागौर और चित्तौड़गढ़ में की कर चोरी की कार्रवाई छोटा अखबार। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा माल परिवहन के दौरान ई-वे बिल, वैध कर चालान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी जांच व प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नागौर और चित्तौड़गढ़ जिलों में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच के दौरान कर दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। AI Photo नागौर सर्किल में एक वाहन दिल्ली से बेंगलुरु की ओर सिंथेटिक फ्लेवरिंग एसेंस का परिवहन कर रहा था। जांच के दौरान वाहन में माल के साथ वैध इनवॉइस और ई-वे बिल उपलब्ध नहीं पाया गया। ड्राइवर द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार माल का मूल्य 70,800 रुपए व कर राशि 10,800 रुपए दर्शाई गई थी। प्रकरण में भौतिक सत्यापन के दौरान माल का मूल्य 15.18 लाख निर्धारित किया गया। प्रकरण में विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 5,46,480 की आईजीएसटी पेनल्टी निर्धारित की गई, जिसे अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा जमा कराया गया। वहीं नागौर सर्किल मे...

Rajasthan News: जन विश्वास को बहाल करने के उद्देश्य से कार्य करना होगा —शासन सचिव, सहकारिता

Image
Rajasthan News: जन विश्वास को बहाल करने के उद्देश्य से कार्य करना होगा —शासन सचिव, सहकारिता छोटा अखबार। सहकारिता विभाग में बैंकिंग क्षेत्र में जन विश्वास को बहाल करने के उद्देश्य शासन सचिव डाॅ. समित शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को नेहरू सहकार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों की राज्य स्तरीय समीक्षा करते हुये चर्चा की जिसमें सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के क्रियान्वयन, सहकारिता में सहकार, राज्य सरकार की बजट घोषणाएं और 1949 एक्ट की पालना जैसे कार्य शामिल थे।  डाॅ. शर्मा ने कहा कि योजनाओं की जानकारी किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, युवाओं तक पहुंचाया जाये ताकि ये लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारी बैंकों को वार्षिक लक्ष्य तय करना चाहिए और लक्ष्यों के विरूद्ध प्रतिमाह आकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के भी निर्देश प्रदान किए। वहीं समस्त बैंकों और उनकी शाखाओं के कार्मिकों को एईबीएएस प्रणाली के अंतर्गत पंजीकरण कर नियमित रूप से उपस्थित दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्रीय ...

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान: 20 दिन में 2 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार

Image
Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान: 20 दिन में 2 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार छोटा अखबार। प्रदेश में 20 जुलाई से चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान में 2067 हार्डकोर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 2 हजार 85 कार्रवाईयां की गई। पुलिस ने 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कई स्थानों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया। यह कार्यवाही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की है।  राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में सभी पुलिस रेंज और पुलिस आयुक्तालयों में एक साथ संचालित अभियान के दौरान हार्डकोर अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, साइबर अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिछले बीस दिनों में सघन व सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करना है। इस अवधि में राजस्थान पुलिस ने नशे के...