Rajasthan News: प्रदेश में रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का 13वां चरण 12 अगस्त से, 1 सितंबर को होगी ई-लॉटरी

Rajasthan News: प्रदेश में रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना का 13वां चरण 12 अगस्त से, 1 सितंबर को होगी ई-लॉटरी


छोटा अखबार।

राजस्थान में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को त्वरित और पारदर्शी तरीके से औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रीको द्वारा संचालित प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 में निवेशकों का रूझान को देखते हुये 13वां चरण 12 अगस्त, 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है। राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट के तहत राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादित करने वाले निवेशकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिन उद्यमियों ने अभी तक एमओयू नहीं किया है, वे भी आवेदन और ईएमडी जमा कराने की अंतिम तिथि तक एमओयू कर इस चरण में भाग ले सकते हैं।

AI Photo

प्रदेश के 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक और लॉजिस्टिक उपयोग के भूखण्ड निवेशकों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन भूखण्डों के लिए केवल एक आवेदन प्राप्त होगा, उनका प्रत्यक्ष आवंटन किया जाएगा, जबकि एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत 1 सितंबर, 2026 को ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी। निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रत्यक्ष आवंटन योजना की वैधता 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है।

रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने बताया कि राज्य सरकार उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने व राजस्थान को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सोच के अनुरूप रीको ने प्रत्यक्ष आवंटन योजना को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाया है, जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापित करने में सहजता और सुविधा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि योजना के अब तक 12 चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं। जिनमें लगभग 2,000 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन कर दिया है। इन आवंटनों के माध्यम से प्रदेश में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 40,000 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं अतिरिक्त 300 से अधिक भूखण्डों का आवंटन प्रक्रियाधीन है, जिनसे 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस