Accident News: ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत
Accident News: ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत छोटा अखबार। नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (NH-62) पर सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। अलाय गांव से करीब दो किलोमीटर आगे कालानाडा के पास एक तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उठी चिंगारी के कारण ट्रेलर में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कोयले से लदा एक ट्रेलर बीकानेर से नागौर की तरफ आ रहा था। कालानाडा के पास सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई और सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका। वह मोटरसाइकिल को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ आगे ले गया। सड़क पर लोहे की रगड़ से चिंगारियां उठीं, जिसने ट...