Accident News: ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

 Accident News: ट्रेलर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत


छोटा अखबार।

नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (NH-62) पर सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। अलाय गांव से करीब दो किलोमीटर आगे कालानाडा के पास एक तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उठी चिंगारी के कारण ट्रेलर में भीषण आग लग गई।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कोयले से लदा एक ट्रेलर बीकानेर से नागौर की तरफ आ रहा था। कालानाडा के पास सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई और सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका। वह मोटरसाइकिल को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ आगे ले गया। सड़क पर लोहे की रगड़ से चिंगारियां उठीं, जिसने ट्रेलर में लदे कोयले को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ट्रेलर चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही श्रीबालाजी थाना पुलिस के एएसआई इंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान बीकानेर जिले के मालियाणा निवासी महावीर पुत्र कोजाराम जाट और बुद्धाराम पुत्र चेनाराम जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

हाईवे पर धू-धू कर जलते ट्रेलर को देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर दमकल की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। श्रीबालाजी थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस