Posts

Showing posts from September 2, 2026

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: प्रदेश में मौसमी बीमारियों को लेकर सरकार अलर्ट, जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश

Image
Rajasthan News: प्रदेश में मौसमी बीमारियों को लेकर सरकार अलर्ट, जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश छोटा अखबार। प्रदेश में मौसमी बीमारियों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस सहित स्वाइन फ्लू पर विशेष निगरानी रखते हुए सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय और क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम, त्वरित पहचान और समय पर उपचार के लिए फील्ड स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक स्तर पर रेपिड रेस्पॉन्स टीमों का गठन कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आउटब्रेक की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। मामले में निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समीक्षा की। इस दौरान मौसमी बीमारियों, टीबी मुक्...

Rajasthan News: भिवाड़ी में चल रहे अवैध दवा कारोबार पर चिकित्सा विभाग ने कि कार्रवाई, 4 करोड़ रुपये की दवाइयां की जब्त

Image
Rajasthan News: भिवाड़ी में चल रहे अवैध दवा कारोबार पर चिकित्सा विभाग ने कि कार्रवाई, 4 करोड़ रुपये की दवाइयां की जब्त छोटा अखबार। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में बिना लाइसेंस दवाइयों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की दवाइयां और दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया है। श्रीमती राठौड़ ने बताया कि विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आयुक्तालय मुख्यालय जयपुर, अलवर और दौसा के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्ट्रेन हेल्थ केयर, भिवाड़ी में बिना लाइसेंस चल रहे गोदाम पर कार्रवाई की गई। यहां से करीब 1500 कार्टन दवाइयां और अन्य सामान जब्त किया गया। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि जांच के दौरान अलग-अलग कंपनियों की कई तरह की दवाइयां मिलीं। इनमें कंडोर हेल्थकेयर, लालरू(पंजाब) द्वारा निर्मित टेबलेट मेडिक्ब -55 (डायक्लोफ़ेनेक सोडियम 50 एमजी) और टेबलेट एरिक्वा, ओपल हेल्थकेयर, करनाल(हरियाणा) द्वारा निर्मित टेबलेट च...