Posts

Showing posts from November 14, 2026

Rajasthan News: राजस्थान में भू-रूपांतरण के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 30 दिन में स्वतः खुलेगा नामांतरण

Image
Rajasthan News: राजस्थान में भू-रूपांतरण के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 30 दिन में स्वतः खुलेगा नामांतरण छोटा अखबार। प्रदेश में कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग (धारा 90ए) की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, फाइलों के अटकने पर लगाम कसने और निवेशकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने भू-रूपांतरण के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। नगरीय विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर 'राजस्थान अर्बन एरिया रूल्स, 2026' लागू कर दिए हैं। इस नए फैसले के बाद अब आमजन और निवेशकों को जमीन के कन्वर्जन के लिए सरकारी दफ्तरों और बाबुओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से फेसलेस और ऑनलाइन कर दिया गया है। नए नियमों के तहत राज्य सरकार ने एक विशेष एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सबसे पहले, आवेदक घर बैठे ही यह जांच सकेगा कि उसकी कृषि भूमि भू-रूपांतरण के लिए पात्र है या नहीं। पात्रता सुनिश्चित होने के बाद आवेदक स्वयं ही आवश्यक दस्तावेज और भूमि का ले-आउट प्लान ऑनलाइन अपलोड कर सकेगा। इसके साथ ही, पोर्टल पर ऑटोमेटेड सिस्टम के...

Rajasthan News: 15 नवम्बर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस और राज्य सड़क सुरक्षा दिवस

Image
Rajasthan News: 15 नवम्बर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस और राज्य सड़क सुरक्षा दिवस छोटा अखबार। सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों और उनसे प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने व आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश में 15 नवम्बर 2026 को 'विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस' और 'राज्य सड़क सुरक्षा दिवस' व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा नवम्बर माह के तीसरे रविवार को विश्वभर में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों, घायलों और उनसे प्रभावित लोगों की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष दिवस की थीम 'रिमेम्बर, सपोर्ट, एक्ट' निर्धारित की गई है। राजस्थान में भी इसी अवसर पर राज्य सरकार द्वारा राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समितियों को नि...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत के लिए जारी किया 9 हजार 321 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत के लिए जारी किया 9 हजार 321 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान में सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने 9 हजार 321 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की व्यवस्था की है। उन्होंने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखने और आमजन, किसानों व पशुपालकों के लिए पेयजल, सिंचाई व चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है, वहां आवश्यकतानुसार चारा डिपो का सुव्यवस्थित संचालन किया जाए। वहीं गोशालाओं के माध्यम से भी पशुओं के लिए पेयजल व चारे की समुचित व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित जिलों में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबी-जीराम-जी, राजीविका एवं आवासीय योजनाओं के माध्...

Jaipur News: जयपुर में आयोजित होगा राजीविका का राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं को मिलेगा मंच —मुख्यमंत्री

Image
Jaipur News: जयपुर में आयोजित होगा राजीविका का राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं को मिलेगा मंच —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। आगामी दिसंबर माह में जयपुर में राजीविका के राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसके माध्यम से देशभर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आयोजन में प्रदेश की समृद्ध कला से संबंधित स्थानीय उत्पादों को शामिल करने और प्रदेश की राजीविका महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बैठकें आयोजित कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजीविका और डेयरी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि ये सेक्टर ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें उत्पाद निर्माण के साथ मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बिक्री के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएं।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 25 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा ...