Posts

Showing posts from October 6, 2026

Rajasthan News: प्रदेश में न्यायालय के आदेश की पालना में सड़क सुरक्षा पर हुआ मंथन

Image
Rajasthan News: प्रदेश में न्यायालय के आदेश की पालना में सड़क सुरक्षा पर हुआ मंथन छोटा अखबार। उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से तैयार की गई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्य योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के संबंध में सभी जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा ने की। इस दौरान परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त सड़क सुरक्षा श्रीमती निधि सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. अशील सहित सभी जिलों की सड़क सुरक्षा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिलों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय परिस्थितियों और उपलब्ध सड़क दुर्घटना आंकड़ों पर आधारित एक्शन प्लान की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केवल कार्य योजना तैयार करना पर्याप्त नहीं ...

C M NEWS: प्रदेश के शहरों की 100 दिन में बदलेगी सूरत, दीपावली से पहले मूलभूत व्यवस्थाओं से जुड़े कार्य होंगे पूरे

Image
C M NEWS: प्रदेश के शहरों की 100 दिन में बदलेगी सूरत, दीपावली से पहले मूलभूत व्यवस्थाओं से जुड़े कार्य होंगे पूरे छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और अध्यक्षों के साथ शहरों के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर 100 दिवसों के रोडमैप पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने दीपावली से पहले शहरों की सफाई, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, नालियों, रंग-रोगन और सौन्दर्यीकरण से जुड़े सभी कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में शहरों का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाए। सफाई, कचरा संग्रहण और निस्तारण, सड़क, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यकरण, पार्कों के रखरखाव, आवारा पशुओं की समस्या, अतिक्रमण, सीवरेज व्यवस्था सहित अन्य जनसमस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए स्थानीय स्तर पर इनका त्वरित समाधान करें और 100 दिन में राजस्थान के शहरों की सूरत बदलें। उन्होंने निकाय प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और अधिकारियों के साथ समन...

Rajasthan News: प्रदेश में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, नौ जिलों का प्रथम चरण में चयन कर नवीन बीट प्रणाली लागू

Image
Rajasthan News: प्रदेश में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, नौ जिलों का प्रथम चरण में चयन कर नवीन बीट प्रणाली लागू छोटा अखबार। राजस्थान में बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह, जनोन्मुखी और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य सोमवार को पुलिस मुख्यालय, जयपुर में महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू डीजीपी/आईजीपी कांफ्रेंस 2025 की सिफारिशों के अनुरूप बीट स्तर की पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए तैयार एक वर्षीय एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और BPR&D के महानिदेशक आलोक मित्तल की मौजूदगी में राजस्थान पुलिस की ओर से उप महानिरीक्षक (अपराध) दीपक भार्गव और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से उप महानिरीक्षक, नेशनल पुलिस मिशन, BPR&D, डॉ.किरण कंग सिद्धू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। बीपीएंडआरडी के महानिदेशक आलोक मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसिंग ...