Posts

Showing posts from September 26, 2026

C M NEWS: जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने में ही जनप्रतिनिधि की सार्थकता है —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने में ही जनप्रतिनिधि की सार्थकता है —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जयपुर के दादिया में आयोजित सेवा संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार विकास की योजनाओं को गांवों और कस्बों तक पहुंचा रही है, जिससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना धरातल पर साकार हो रही है। श्री नवीन ने यह भी कहा कि अंत्योदय की भावना को जमीन तक पहुंचाने के सबसे बड़े सारथी विधायक, सांसद, हमारे निकाय और पंचायत के प्रतिनिधि हैं क्योंकि उनका सीधे जनता से जुड़ाव होता है। अंत्योदय की परिकल्पना को कोई साकार कर सकता है, तो वह थ्री-टायर सिस्टम के हमारे निकाय और पंचायतीराज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि ही कर सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान से हम सब को जुड़ना है और जनता के सुख-दुख में ...

Rajasthan News: प्रदेश में अब ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया के लिए होगी ऑनलाइन निगरानी

Image
Rajasthan News: प्रदेश में अब ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया के लिए होगी ऑनलाइन निगरानी  छोटा अखबार। शहरों की स्वच्छता अब केवल कचरे के निस्तारण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कचरे को संसाधन में परिवर्तित करने और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ेगी। इसी उद्देश्य से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के सहयोग से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के निदेशक अनुभव बैरवा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के मुख्य पर्यावरण अभियंता प्रेमालाल, अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता भुवनेश माथुर और स्वायत्त शासन विभाग के मुख्य अभियंता अरुण व्यास ने संचार माध्यमों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया।  अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता भुवनेश माथुर ने बताया कि 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी नए नियमों में स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण को विशेष महत्व दिया गया है। इसके तहत गीले कचरे, सूखे कचरे, स्वच्छता संबंधी कचरे और व...

C M NEWS: युवाओं के सपनों की उड़ान में सरकार हर कदम पर साथ —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: युवाओं के सपनों की उड़ान में सरकार हर कदम पर साथ —मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने युवाओं से कहा कि देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करते हुए जीवन को सार्थक बनाना ही वास्तविक सफलता है। भले ही अच्छा इंजीनियर, डॉक्टर या व्यवसायी बनना महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बनना है। उन्होंने युवाओं से हमेशा बड़ा विजन रखने और ऊंचा सोचने की अपील करते हुए कहा कि जिस भी काम को हाथ में लें, उसे पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करें, तो सफलता मिलना निश्चित है। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं में स्वयं की क्षमताओं पर भरोसा कर देश को आगे बढ़ाने का विश्वास जगाया है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक साथ आगे बढ़ना होगा।  उन्होंने कहा कि जीवन में कभी शॉर्टकट को रास्ता नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन 100 मीटर की रेस नहीं, बल्कि लंबी दौड़ ...

Rajasthan News: प्रदेश में खेत से बाजार तक AI आधारित सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

Image
Rajasthan News: प्रदेश में खेत से बाजार तक AI आधारित सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा  छोटा अखबार। प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, नवाचार और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली से जोड़ने की दिशा में कृषि विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में कृषि अधिकारियों को Wadhwani Institute for Artificial Intelligence के विशेषज्ञों द्वारा कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, संभावनाओं और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि अधिकारियों को AI की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ कृषि प्रशासन, योजना निर्माण, निगरानी, निर्णय प्रक्रिया और किसान सेवाओं में इसके प्रभावी उपयोग की संभावनाओं को समझना है। विभाग का लक्ष्य AI को केवल तकनीकी प्रयोग तक सीमित न रखकर कृषि व्यवस्था और किसान सेवा वितरण का अभिन्न हिस्सा बनाना है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में AI की उपयोगिता विभागीय कार्यों तक सीमित नहीं है। किसानों तक इस तकनीक का प्रभावी हस्तांतरण आने वाले समय में कृष...