C M NEWS: युवाओं के सपनों की उड़ान में सरकार हर कदम पर साथ —मुख्यमंत्री

C M NEWS: युवाओं के सपनों की उड़ान में सरकार हर कदम पर साथ —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने युवाओं से कहा कि देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करते हुए जीवन को सार्थक बनाना ही वास्तविक सफलता है। भले ही अच्छा इंजीनियर, डॉक्टर या व्यवसायी बनना महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बनना है। उन्होंने युवाओं से हमेशा बड़ा विजन रखने और ऊंचा सोचने की अपील करते हुए कहा कि जिस भी काम को हाथ में लें, उसे पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करें, तो सफलता मिलना निश्चित है। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं में स्वयं की क्षमताओं पर भरोसा कर देश को आगे बढ़ाने का विश्वास जगाया है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक साथ आगे बढ़ना होगा। 

उन्होंने कहा कि जीवन में कभी शॉर्टकट को रास्ता नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन 100 मीटर की रेस नहीं, बल्कि लंबी दौड़ है। इसलिए जीवन में असफलता से घबराने के बजाय राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एआई के दुरुपयोग की बजाय सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से समाज के प्रति संवेदनशील रहते हुए राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए सबसे बड़ी ताकत देश का युवा है। युवा शक्ति परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के माध्यम से भविष्य बनाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता, खेल और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार नए अवसर उपलब्ध करवा रही है। 

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। वहीं माय भारत प्लेटफॉर्म, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और पीएम मुद्रा योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी युवाओं के लिए राजस्थान युवा नीति और राज्य कौशल नीति जैसी कई पहल लागू की गई हैं। पिछले ढाई वर्ष में बिना पेपरलीक के अब तक 1 लाख 90 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। वहीं, 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों की उड़ान में हर कदम पर साथ खड़ी है। कार्यक्रम में युवाओं ने अपने अनुभव और भविष्य की योजनाएं साझा की। वहीं उन्होंने विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। युवाओं ने केंद्र और और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार भी जताया। 


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस