C M NEWS: जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने में ही जनप्रतिनिधि की सार्थकता है —मुख्यमंत्री

C M NEWS: जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने में ही जनप्रतिनिधि की सार्थकता है —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार।

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जयपुर के दादिया में आयोजित सेवा संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार विकास की योजनाओं को गांवों और कस्बों तक पहुंचा रही है, जिससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना धरातल पर साकार हो रही है। श्री नवीन ने यह भी कहा कि अंत्योदय की भावना को जमीन तक पहुंचाने के सबसे बड़े सारथी विधायक, सांसद, हमारे निकाय और पंचायत के प्रतिनिधि हैं क्योंकि उनका सीधे जनता से जुड़ाव होता है। अंत्योदय की परिकल्पना को कोई साकार कर सकता है, तो वह थ्री-टायर सिस्टम के हमारे निकाय और पंचायतीराज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि ही कर सकते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान से हम सब को जुड़ना है और जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने में ही जनप्रतिनिधि की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के विजन के अनुरूप विगत पौने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। वहीं लाखों युवाओं का रोजगार का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता और किशाऊ परियोजनाओं से प्रदेश ने जल आत्मनिर्भता की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं। हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत काम सिर्फ ढाई साल के कार्यकाल में ही पूर्ण कर लिए हैं। युवा, महिला, किसान और मजदूर के कल्याण की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। 

इस अवसर पर विभिन्न जिलों को 2636 करोड़ रुपये के 929 विकास कार्यों की सौगात दी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के 957 करोड़ से अधिक के 451 कार्यों, विद्युत विभाग के 1,246 करोड़ के 135 कार्यों, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के 302 करोड़ के 70 कार्यों, आयुर्वेद विभाग के 2.90 करोड़ के 9 से अधिक कार्यों, स्कूल शिक्षा विभाग के 32.06 करोड़ के 149 से अधिक कार्यों, उच्च शिक्षा विभाग के 46 करोड़ से अधिक के 8 कार्यों तथा खेल और युवा विकास विभाग के 6.50 करोड़ के विभिन्न कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

वहीं 36 लाख लाभार्थियों के खातों में 400 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। पालनहार योजना के 4 लाख 75 हजार लाभार्थियों को 50 करोड़ रुपये, एलपीजी सब्सिडी भुगतान योजना के तहत 30 लाख लाभार्थियों को 100 करोड़, गोपालन योजना के तहत 723 पात्र गोशालाओं को 200 करोड़ और फसल खराबा योजना के तहत 40 हजार 123 प्रभावित काश्तकारों को 49 करोड़ 94 लाख रुपये की कृषि आदान-अनुदान सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस