Posts

Showing posts from November 23, 2026

High Court News: पुलिस को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 197 के तहत मिलने वाला संरक्षण स्वतः लागू नहीं हो जाता -हाईकोर्ट

Image
High Court News: पुलिस को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 197 के तहत मिलने वाला संरक्षण स्वतः लागू नहीं हो जाता -हाईकोर्ट छोटा अखबार। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी पुलिस अधिकारी को सरकारी कर्तव्य निभाने के नाम पर किसी नागरिक की हड्डियां या दांत तोड़ने का अधिकार नहीं है। अदालत ने एक युवक और उसकी मां के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मजिस्ट्रेट द्वारा लिया गया संज्ञान बहाल कर दिया है। जस्टिस फरजंद अली ने कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करने या घटनास्थल पर बीच-बचाव करने वालों को चोट पहुंचाने की छूट नहीं देता। यदि ऐसा आचरण साबित होता है, तो इसे वैध वारंट या प्रक्रिया के सामान्य निष्पादन के बजाय पद के दुरुपयोग के रूप में माना जाएगा। अदालत ने जोर दिया कि जब तक परिस्थितियों की वैध और उचित आवश्यकता से उचित न ठहराया जाए, शारीरिक हिंसा को सरकारी ड्यूटी का हिस्सा नहीं कहा जा सकता। अदालत ने सरकारी अधिकार के वैध इस्तेमाल और उसके दुरुपयोग के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि केवल इस आधार पर कि घटना...

C M NEWS: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन

Image
C M NEWS: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन छोटा अखबार। नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, औद्योगिक क्षमताओं, निवेश संभावनाओं और आधुनिक तकनीकी नवाचारों का आकर्षक प्रदर्शन कर रहा है। इस आयोजन में राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा प्रगति मैदान के हॉल संख्या-3 के ग्राउंड फ्लोर पर लगभग एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित पवेलियन अब तक करीब एक लाख आगंतुकों का स्वागत कर चुका है। पार्टनर स्टेट के रूप में राजस्थान इस वर्ष भी मेले में सहभागी है। इस मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन को मुख्य रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है। राजस्थान पवेलियन में प्रदेश के 41 जिलों के ओडीओपी उत्पादों एवं 24 जीआई टैग उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं, 44 स्टॉलों के माध्यम से शिल्पकारों, उद्यमियों, उत्पाद निर्माताओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर प्रदान किया गया है। मेल...

Pravasi Rajasthani divas -2026: प्रदेश में 8 दिसंबर से होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस का आगाज झुंझुनूं के अभयगढ़ में

Image
Pravasi Rajasthani divas -2026: प्रदेश में 8 दिसंबर से होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस का आगाज झुंझुनूं के अभयगढ़ में   छोटा अखबार। प्रवासी राजस्थानी दिवस के उपलक्ष्य में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशेष आयोजनों की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को शासन सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इनके सुव्यवस्थित आयोजन और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। तीन दिवसीय आयोजनों में शेखावाटी हेरिटेज, सांस्कृतिक संध्या और प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रमुख आकर्षण होंगे। यह कार्यक्रम भारतीय उद्योग संघ के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इन आयोजनों के माध्यम से राजस्थान को वैश्विक निवेश, औद्योगिक साझेदारी, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी। तीन दिवसीय आयोजनों की शुरुआत 8 दिसंबर को झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में आयोजित होने वाले शेखावाटी हेरिटेज कार्यक्रम से होगी। इसके माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र की ऐत...